Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ ल…
4.210 kg of cannabis seized (Image Source: Keertiman Media)
4.210 kg of cannabis seized (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त

Mahasamund Ganja Smuggling: कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे एक युवक और नाबालिग को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 4.210 किलो गांजा, बाइक, दो मोबाइल और नकदी समेत करीब 3.53 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 11:59 AM
महासमुंद
Mahasamund Ganja Smuggling: नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करने के लिए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की ओर से वित्तीय जांच और नेटवर्क के खात्मे (एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन) को लेकर मिले सख्त निर्देशों के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में जिले की पुलिस ने चौकसी बढ़ाते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजे की खेप ला रहे एक तस्कर और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोमाखान पुलिस नेशनल हाईवे 353 पर स्थित टेमरी जांच नाके पर रूटीन चेकिंग कर रही थी। 

ओडिशा से छत्तीसगढ़ ला रहे थे गांजा 

मुखबिर से एक पुख्ता सूचना मिली कि दो लोग बाइक (क्रमांक OD 03 AB 7189) पर सवार होकर ओडिशा से अवैध गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की। कुछ देर में बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल सामने से आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को रोका और उस पर सवार लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती और जवानों को सामने देख दोनों घबराने लगे और उनके हाव-भाव संदिग्ध लगने लगे। 

संदेह में ली गई तलाशी 

गहनता से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम पुष्पा कुमार चिन्डा (24 वर्ष), निवासी कांटाबांजी (जिला बलांगीर, ओडिशा) बताया। वहीं उसके साथ बैठा दूसरा साथी एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) निकला। संदेह गहराने पर जब पुलिस ने उनके सामान और वाहन की तलाशी ली, तो उनके पास रखे बैग से 4.210 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 2,10,500 रुपये आंकी गई है। 

गांजा के साथ जब्त सामान 

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इस गांजे को कांटाबांजी (ओडिशा) से महासमुंद (छत्तीसगढ़) खपाने के इरादे से ला रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक, तस्करों के पास मौजूद 2 अदद महंगे मोबाइल (कीमत लगभग 50,000 रुपये) और 3,000 रुपये नगद भी कब्जे में ले लिए हैं। जप्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 3.53 लाख रुपये बताई जा रही है। 

आपराधों के तहत मामला दर्ज 

कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी पुष्पा कुमार चिन्डा को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है, वहीं नाबालिग के खिलाफ बाल कल्याण कानून के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें