Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम रायपुर Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के स…
Cannabis seizure operation in Bhathagaon(Image Source: AI Photo)
Cannabis seizure operation in Bhathagaon(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त

Ganja Smuggling: रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड के पास टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 03:00 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: राजधानी में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास एक युवक को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को टिकरापारा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर सिंह को सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड के गेट नंबर-1 के पास एक युवक पीले रंग के थैले में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की घेराबंदी शुरू की।

पूछताछ में आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने मौके से युवक को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम शैफ अली उर्फ बाबू जीएसटी (31 वर्ष) निवासी बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा बताया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसके पास मौजूद पीले रंग के थैले की जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को थैले के अंदर खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से पैक किया हुआ एक पैकेट मिला। जांच करने पर पैकेट के अंदर गांजा रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने डिजिटल तराजू से गांजे का वजन कराया, जिसमें कुल मात्रा 2.500 किलोग्राम निकली।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में टिकरापारा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें