Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Bastar Diwali: नक्सलवाद का असर कम होने से बदली तस…
Vijay Sharma on Bastar Diwali and SIR(Image Source: social media)
Vijay Sharma on Bastar Diwali and SIR(Image Source: social media)
रायपुर

 Bastar Diwali: नक्सलवाद का असर कम होने से बदली तस्वीर, कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली

Bastar Diwali: नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में इस बार पहली बार दिवाली मनाने को लेकर उत्साह है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसे क्षेत्र में आए बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने नक्सलवाद, SIR विवाद और राहुल गांधी के बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 04:31 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Bastar Diwali: नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर के कई गांवों में इस बार दिवाली का त्योहार खास होने जा रहा है। इन गांवों में पहली बार लोग भयमुक्त माहौल में दीपावली मनाएंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे बस्तर में आए बड़े बदलाव का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त होने के बाद क्षेत्र में हालात बदले हैं और ग्रामीणों के बीच अब उत्साह के साथ त्योहार मनाने का माहौल बन रहा है। 
मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि पहले बस्तर के कई इलाकों में नक्सलियों के डर के कारण सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित रहती थीं। शिक्षा दूतों की हत्या और जन अदालतों में लोगों को सजा देने जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने नक्सलमुक्त बस्तर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

दीपक बैज के बयान पर विजय शर्मा का पलटवार 

नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त नहीं होने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर उपमुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दीपक बैज को पहले अपने कार्यकाल और कांग्रेस सरकारों के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का हिसाब देना चाहिए। विजय शर्मा ने झीरम कांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए और कहा कि पहले उन्हें अपने राजनीतिक इतिहास पर विचार करना चाहिए। 

SIR के विरोध पर कांग्रेस को घेरा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी विजय शर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया वर्ष 2025 में शुरू हुई थी और इसे वोट चोरी से जोड़ना उचित नहीं है। भाजपा की ओर से आंकड़ों के साथ स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है, ताकि जनता के मन में किसी तरह का भ्रम न रहे। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों और दूसरे स्थानों पर स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके लोगों के नाम हटाए गए हैं। साथ ही उन्होंने सूची में घुसपैठियों के नाम होने की आशंका भी जताई। शर्मा ने कहा कि यदि किसी नाम को लेकर आपत्ति या गलती है तो उस पर चर्चा हो सकती है। वह SIR से जुड़े हर बिंदु पर जवाब देने के लिए तैयार हैं। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की ओर से दी गई बहस की चुनौती पर विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री से चर्चा करने के लिए संसद सबसे उपयुक्त मंच है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में चर्चा के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता कई बार चर्चा से बचते हैं। विधानसभा में नक्सलवाद और धर्मांतरण जैसे विषयों पर चर्चा का उल्लेख करते हुए भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव से होकर गुजरता है, न कि सड़कों पर आंदोलन या संघर्ष से। उन्होंने 'रिजीम चेंज' की बात पर भी इसी संदर्भ में प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी और चीन के मुद्दे पर भाजपा का सवाल भाजपा के पोस्टर को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग मिलने और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मुलाकातों को लेकर जवाब मांगा। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें