Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Diwali Decoration: दिवाली पर फूलों से महका रायपुर…
Buying flowers for Diwali at the Raipur flower market(Image Source: Social Media)
Buying flowers for Diwali at the Raipur flower market(Image Source: Social Media)
रायपुर

Diwali Decoration: दिवाली पर फूलों से महका रायपुर का बाजार, फूल चौक में पहुंचे 18 ट्रक फूल, गेंदे की सबसे ज्यादा मांग

Diwali Decoration: दिवाली से पहले रायपुर के फूल चौक में 18 ट्रकों से करीब 1500 क्विंटल फूल पहुंचे हैं। गेंदे के फूलों की सबसे ज्यादा मांग है। जानिए बाजार में फूलों के भाव और दिवाली की तैयारियों का हाल।

य
प्रकाशित: 08 Nov 2026, 11:44 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Diwali Decoration: दिवाली के नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ने लगी है। घरों और पूजा स्थलों को सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगी लाइटों के साथ फूलों की भी जमकर खरीदी कर रहे हैं। इसका असर रायपुर के फूल चौक में साफ दिखाई दे रहा है। यहां दिवाली की मांग को देखते हुए इस बार बड़ी मात्रा में फूलों की खेप पहुंची है। फूल चौक में कुल 18 ट्रकों से करीब 1500 क्विंटल फूल बिक्री के लिए लाए गए हैं। इनमें 15 ट्रक गेंदे के फूल हैं, जबकि बाकी 3 ट्रकों में सेवंती, गुलाब और दूसरी किस्मों के फूल शामिल हैं। बाजार में सबसे ज्यादा मांग गेंदे की बनी हुई है। इसके बाद कमल के फूल खरीदने के लिए भी ग्राहक पहुंच रहे हैं।
बाजार में आए ज्यादातर फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। वहीं कमल के फूलों की आपूर्ति छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से की जा रही है। सुबह से ही फूल चौक में खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। कोई घर के मुख्य दरवाजे के लिए गेंदे की मालाएं खरीद रहा है तो कोई पूजा के लिए कमल, गुलाब और सेवंती के फूल पसंद कर रहा है।

अच्छी बिक्री की उम्मीद, 15 ट्रक गेंदा मंगाया

फूल चौक के विक्रेता प्रदीप चौहान के मुताबिक, इस बार दिवाली पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 ट्रक गेंदे के फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा सेवंती, गुलाब और अन्य किस्मों के फूलों की भी पर्याप्त खेप बाजार में पहुंची है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले फूलों में कोलकाता और बेंगलुरु की बड़ी हिस्सेदारी है, जबकि कमल के फूल स्थानीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से मंगाए जाते हैं।

दिवाली पर रातभर जागकर तैयार होती हैं फूलों की मालाएं

त्योहार के दौरान फूलों की बिक्री बढ़ने के साथ दुकानदारों की मेहनत भी कई गुना बढ़ जाती है। ग्राहकों को समय पर उनकी पसंद की माला उपलब्ध कराने के लिए फूल विक्रेताओं और कारीगरों को रातभर काम करना पड़ता है। फूल विक्रेता मूलचंद साहू बताते हैं कि दिवाली के समय काम का सिलसिला देर रात तक चलता है। फूलों की छंटाई से लेकर गेंदे की लड़ और मालाएं तैयार करने तक कई काम एक साथ करने पड़ते हैं। ग्राहक लगातार आते रहते हैं, इसलिए उनकी मांग के अनुसार मौके पर ही मालाएं बनाकर दी जाती हैं।
गेंदे की लड़ी 40 से 50 रुपए, सेवंती 800 रुपए किलो
फूल चौक में इस बार अलग-अलग किस्मों के फूलों के भाव भी तय हो गए हैं। ग्राहकों को गेंदे से लेकर गुलाब और कमल तक कई विकल्प मिल रहे हैं।
फूल और सजावटकीमत
पीले गेंदे की लड़ी50 रुपए
लाल गेंदे की लड़ी40 रुपए
हरा सजावटी पत्ता60 रुपए
खुला गेंदा150 रुपए किलो
सेवंती600 से 800 रुपए किलो
गुलाब500 रुपए किलो
कमल का फूल50 रुपए प्रति नग
कीमतों के हिसाब से ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार फूलों की खरीदी कर रहे हैं। घर की सजावट के लिए गेंदे की मालाओं को प्राथमिकता मिल रही है, जबकि पूजा के लिए अलग-अलग फूलों की मांग बनी हुई है।

घर में फूलों से सजावट की तैयारी, पूजा के लिए भी खास खरीदारी

फूल चौक में खरीदी करने पहुंचीं अर्पिता शर्मा का कहना है कि इस बार बाजार में फूलों की कई किस्में उपलब्ध हैं और उनकी ताजगी भी अच्छी है। वह दिवाली पर अपने घर को फूलों से सजाने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने गेंदे के फूल ज्यादा खरीदे हैं। उनका मानना है कि फूलों से घर सजाने पर त्योहार का माहौल और भी खास हो जाता है। वहीं महावीर नगर से पहुंचीं एक अन्य महिला ने घर की सजावट के लिए गेंदे के फूल खरीदे। इसके अलावा खुशबू के लिए जैस्मिन और पूजा के लिए सेवंती भी ली। उन्होंने बताया कि सेवंती के फूल कान्हा जी और भगवान राम-सीता को अर्पित किए जाएंगे, जबकि मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल का फूल खरीदा है।

फूल चौक के कारोबारियों की बढ़ी व्यस्तता

दिवाली के दौरान फूल चौक में कारोबार केवल फूलों की बिक्री तक सीमित नहीं रहता। दूसरे शहरों से खेप पहुंचने के बाद फूलों को उतारना, उनकी छंटाई करना, अलग-अलग किस्मों में व्यवस्थित करना और ग्राहकों के लिए मालाएं तैयार करना भी दुकानदारों की जिम्मेदारी होती है। दिनभर ग्राहकों की आवाजाही के बीच दुकानदारों का काम जारी रहता है। वहीं रात में अगले दिन की बिक्री के लिए मालाएं तैयार की जाती हैं। बाजार में सजी फूलों की मालाओं और पूजा के लिए बिक रहे ताजे फूलों के पीछे दुकानदारों और कारीगरों की घंटों की मेहनत शामिल है। दिवाली की इस रौनक में फूल चौक के कारोबारी भी त्योहार को खास बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें