Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Firecracker Market: दिवाली पर 50% तक महंगे हुए पट…
Firecracker prices increased by up to 50% ahead of Diwali 2026 (Image Source: Social Media)
Firecracker prices increased by up to 50% ahead of Diwali 2026 (Image Source: Social Media)
कारोबार Featured

Firecracker Market: दिवाली पर 50% तक महंगे हुए पटाखे, कीमतें बढ़ने से बिक्री घटने की आशंका, जानिए महंगाई की बड़ी वजह

Firecracker Market: इस दिवाली पटाखे खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है। कच्चे माल, सल्फर, परिवहन और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के चलते पटाखों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 30 से 50 फीसदी तक महंगी हो गई हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 01:50 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Firecracker Market: दिवाली से पहले पटाखा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, लेकिन इस बार आतिशबाजी का शौक लोगों को महंगा पड़ने वाला है। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी, परिवहन खर्च और उत्पादन से जुड़ी सख्ती के चलते पटाखों के दाम में पिछले साल के मुकाबले 30 से 50 फीसदी तक इजाफा हुआ है। ऐसे में त्योहार के लिए पटाखे खरीदने वाले लोगों को इस बार अपना बजट बढ़ाना पड़ सकता है।

कच्चे माल और उत्पादन लागत बढ़ने से महंगे हुए पटाखे

पटाखों की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। पटाखा निर्माताओं ने उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में करीब 15 से 20 फीसदी तक इजाफा किया है। वहीं, खुदरा बाजार में दुकानदारों ने मांग, माल की उपलब्धता और परिवहन खर्च को देखते हुए दाम 30 से 50 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। देश में पटाखा उत्पादन के प्रमुख केंद्र तमिलनाडु के शिवकाशी के निर्माताओं का कहना है कि हर साल कीमतों में कुछ बढ़ोतरी होती है, लेकिन इस बार कच्चे माल की महंगाई ने उत्पादन को काफी प्रभावित किया है।  

बाजार में 30 से 50 फीसदी तक महंगे बिक रहे पटाखे

पटाखों की बढ़ी हुई कीमतों का असर अब खुदरा बाजार में भी दिखाई देने लगा है। मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में पटाखों का कारोबार करने वाले अनीस अहमद के अनुसार, शिवकाशी से इस बार माल 30 से 40 फीसदी तक महंगा मिल रहा है। उनका कहना है कि सल्फर की कीमत में चार गुना तक बढ़ोतरी और माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से कारोबारियों की लागत काफी बढ़ गई है।  

महंगाई के चलते पटाखों की बिक्री घटने की आशंका

पटाखों की बढ़ती कीमतों ने दुकानदारों की चिंता भी बढ़ा दी है। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार माल की कमी के कारण दुकानों तक पर्याप्त स्टॉक पहुंचाना आसान नहीं है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से थोक बाजार में भी कीमतें करीब 30 फीसदी तक बढ़ गई हैं। महंगाई को देखते हुए दुकानदार पिछले साल की तुलना में कम मात्रा में पटाखे खरीद रहे हैं। इसका असर ग्राहकों की खरीदारी पर भी दिखने लगा है।  

अंतरराष्ट्रीय तनाव का भी पटाखा कारोबार पर असर

पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सल्फर, शोरा और एल्युमीनियम पाउडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। खासतौर पर सल्फर की कीमत ने निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले 50 किलो का बैग करीब 2,800 रुपये में मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर लगभग 10,000 रुपये तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के चलते शिपिंग मार्गों पर असर पड़ा है।  

सल्फर की कीमत में 250 फीसदी तक बढ़ोतरी

तमिलनाडु फायरवर्क्स एंड एमोर्सेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेशन पंजुराजन के मुताबिक, अच्छी गुणवत्ता वाले पटाखे बनाने के लिए जरूरी अधिकांश कच्चा माल आयात करना पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण इस साल कच्चे माल की लागत में 17 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं, सल्फर की कीमत में करीब 250 फीसदी तक उछाल आया है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें