Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Rahul Gandhi Balaghat Visit: एक ही महीने में राहु…
Rahul Gandhi Balaghat tribal visit news (Image Source: social media)
Rahul Gandhi Balaghat tribal visit news (Image Source: social media)
कांग्रेस Featured

Rahul Gandhi Balaghat Visit: एक ही महीने में राहुल गांधी का दूसरा एमपी दौरा, 1 अक्टूबर को बालाघाट आकर मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Balaghat Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे पर पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे कुपोषण और मलेरिया जैसी बीमारियों से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी का यह दौरा इंदौर यात्रा के करीब 12 दिन बाद हो रहा है, जिसे कांग्रेस आदिवासी मुद्दों को लेकर राजनीतिक रूप से अहम मान रही है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 01:35 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rahul Gandhi Balaghat Visit: मध्य प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सियासी पारा फिर चढ़ने लगा है। खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी आगामी 1 अक्टूबर को बालाघाट जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस दौरे के दौरान वे उन पीड़ित आदिवासी परिवारों से सीधे मुलाकात करेंगे, जिन्होंने कुपोषण और मलेरिया जैसी बीमारियों की वजह से अपने मासूम बच्चों को खो दिया है। गौरतलब है कि बालाघाट जिले में बीते दिनों स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, मलेरिया के प्रकोप और कुपोषण की मार से करीब 32 से अधिक आदिवासी बच्चों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी थी।

एक महीने के भीतर मध्य प्रदेश की दूसरी यात्रा 

राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले वे बीते 19 सितंबर को ही इंदौर आए थे, जहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यदि 1 अक्टूबर को वे बालाघाट पहुंचते हैं, तो महज 12-13 दिनों के भीतर मध्य प्रदेश में यह उनका दूसरा दौरा होगा। इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने राहुल गांधी को राज्य के ज्वलंत मुद्दों से रूबरू कराया था। इस बातचीत में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से प्रभावित लोगों के आंदोलन, देवास में आदिवासियों की बेदखली और बालाघाट के बैगा आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इसी फीडबैक के बाद राहुल गांधी ने बालाघाट जाने का मन बनाया।

क्या है कांग्रेस की रणनीति? 

हालांकि राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है, लेकिन संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि पीड़ित परिवारों से मिलकर राहुल गांधी न सिर्फ उनका दर्द बांटेंगे, बल्कि आदिवासी अंचलों में लचर स्वास्थ्य तंत्र, सरकारी उपेक्षा और कुपोषण के मुद्दे पर शिवराज/मोहन यादव सरकार के खिलाफ हमलावर रुख भी अपनाएंगे। हालांकि मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनावों में अभी लंबा वक्त बाकी है, लेकिन कांग्रेस इस वक्त प्रदेश के किसी भी बड़े जनहित के मुद्दे को ढीला छोड़ने के मूड में नहीं है। पार्टी इस घटनाक्रम के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भाजपा सरकार के आदिवासियों के प्रति दावे और धरातल की हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें