Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Religious Tourism: छत्तीसगढ़ के 19 श्रद्धालुओं को मिला तीर्…
Chhattisgarh devotees leave for pilgrimage(Image Source: CGDPR)
Chhattisgarh devotees leave for pilgrimage(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Religious Tourism: छत्तीसगढ़ के 19 श्रद्धालुओं को मिला तीर्थयात्रा का अवसर, पांच दिन करेंगे धार्मिक स्थलों का भ्रमण

Religious Tourism: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 श्रद्धालु 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वे बोधगया, सारनाथ और नालंदा के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 06:02 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Religious Tourism: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रद्धालुओं की धार्मिक एवं आध्यात्मिक अभिलाषाओं को साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्रियों को बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा की तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के चयनित तीर्थयात्रियों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे अपनी आगे की तीर्थयात्रा प्रारंभ करेंगे। यह पांच दिवसीय तीर्थयात्रा 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के दर्शन और भ्रमण का अवसर मिलेगा।

बोधगया, सारनाथ और नालंदा के करेंगे दर्शन

तीर्थयात्री बिहार स्थित बोधगया में उस पावन स्थल का दर्शन करेंगे, जहां भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वहीं उत्तर प्रदेश के सारनाथ में भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए प्रथम उपदेश से जुड़ी आध्यात्मिक विरासत से परिचित होंगे। इसके साथ ही बिहार के नालंदा में प्राचीन भारतीय ज्ञान, शिक्षा एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना राज्य सरकार की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी तीर्थ दर्शन की अभिलाषा को पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा

राज्य सरकार की इस पहल से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति एवं आत्मिक संतोष प्राप्त करने के साथ ही देश की समृद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। यह योजना धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को भी मजबूत करने में सहायक बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रद्धालुओं के जीवन में खुशियां लाने के साथ ही जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील शासन की संकल्पना को साकार कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें