Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Religious Tourism: एक करोड़ की लागत से तैयार होगा गुरु नानक …
Garhphuljhar, linked to Guru Nanak Dev Ji(Image Source: Keertiman Media)
Garhphuljhar, linked to Guru Nanak Dev Ji(Image Source: Keertiman Media)
राज्य सरकार Featured

Religious Tourism: एक करोड़ की लागत से तैयार होगा गुरु नानक देव की स्मृतियों का पर्यटन कारीडोर, CM की अनेक घोषणाएं, पढ़िए यहां

Religious Tourism: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद के गढ़फुलझर को पवित्र धाम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। क्षेत्र के विकास के लिए ₹1 करोड़, अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान निर्माण की सौगात दी।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 04:14 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Religious Tourism: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बसना अंतर्गत गढ़फुलझर में  सिख समाज द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल हुए। उन्होंने गुरुनानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शबद कीर्तन समागम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गढ़फुलझर आने वाले समय में एक पवित्र धाम के रूप में विकसित होने जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ राज्य का सौभाग्य है कि गुरु नानक देव जी का पावन आगमन इस धरती पर हुआ था। उस समय यहां के राजा भैंना  ने पांच एकड़ भूमि दान में दी थी। आज उस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए इसका स्वर्णिम विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गढ़फुलझर में सिख समाज, कोलता समाज, आदिवासी समाज सहित सर्व समाज के लिए एक ऐसा पवित्र धाम विकसित करने की दिशा में प्रयास हो रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, संस्कृति, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बनेगा।

CM साय ने की विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सिख समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख समाज स्वाभिमानी, परोपकारी एवं परिश्रमी समाज है। गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानव समाज को प्रेम, समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। समाज द्वारा संचालित लंगर परंपरा इस संदेश का जीवंत उदाहरण है, जहां जाति, धर्म, ऊंच-नीच और छोटे-बड़े का कोई भेदभाव नहीं होता। सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। यह परंपरा मानवता और समानता के मूल्यों को सशक्त करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़फुलझर और नानकसागर का विकास इसी भावना के अनुरूप किया जा रहा है। नानकसागर आज अपनी पहचान और प्रसिद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन एवं सार्वजनिक उद्यान निर्माण की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सिख समाज के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सम्मान किया

गढ़फुलझर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान को सहेजने का प्रयास

बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि गढ़फुलझर का ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गौरवशाली है। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, उसी प्रकार गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियां भी गढ़फुलझर और नानकसागर से जुड़ी हुई हैं। लगभग 500 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी ने यहां प्रवास कर समय बिताया था। यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि गढ़फुलझर एवं नानकसागर का सर्वांगीण विकास कर इसे पर्यटन, अध्यात्म और सामाजिक सद्भाव के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यहां की ऐतिहासिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी। कार्यक्रम में जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सिख समाज एवं सर्व समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें