Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Crime News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान!
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Paddy Procurement: 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों …
CM Sais announcement regarding paddy procurement(Image Source: Social Media)
CM Sais announcement regarding paddy procurement(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Paddy Procurement: 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगी अंतर की राशि, CM साय का ऐलान

Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी 2026 के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुताबिक, इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी आय मजबूत करने में मदद मिलेगी।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 04:55 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Procurement: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने के साथ ही धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा। इससे कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को भी आर्थिक लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री साय आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान धान खरीदी और किसानों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

कम उत्पादन वाले किसानों को भी मिलेगा अंतर की राशि का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ के किसानों को जिस प्रकार आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, वैसा लाभ किसी अन्य राज्य के किसानों को नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। धान खरीदी की व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अधिकतम सुविधाएं उन्हें घर बैठे मिल सकें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं होता। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में खेती की परिस्थितियां और उत्पादन क्षमता भी अलग-अलग हैं। ऐसे में कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ देने का निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

किसानों को 21 क्विंटल तक अंतर की राशि देने का फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं किसान का बेटा हूं और खेती-किसानी की परिस्थितियों को भलीभांति समझता हूं। इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, उन्हें भी 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि उनके खातों में प्रदान की जाएगी। हमारी सरकार चाहती है कि प्रदेश का कोई भी किसान कम उत्पादन के कारण इस लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। 
किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो, इसी उद्देश्य से सरकार नीतिगत निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए किसानों का हित सर्वाेपरि है। धान खरीदी से लेकर आर्थिक सहायता और सुविधाओं के विस्तार तक हर स्तर पर किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अन्नदाता की समृद्धि ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें