Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › बच्चों की सुरक्षा पर सवाल : अभनपुर के स्कूल में त…
सोनसिल्ली स्कूल भवन प्रदर्शन
सोनसिल्ली स्कूल भवन प्रदर्शन
शिक्षा

बच्चों की सुरक्षा पर सवाल : अभनपुर के स्कूल में तालाबंदी, जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम सोनसिल्ली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में जर्जर भवन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों, पालकों और स्कूली बच्चों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। बारिश के बीच प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर “नया स्कूल भवन दो” के नारे लगाते रहे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 02:52 PM · अपडेट: 22 Oct 2026, 03:38 AM
अभनपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम सोनसिल्ली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में जर्जर भवन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों, पालकों और स्कूली बच्चों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। बारिश के बीच प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर “नया स्कूल भवन दो” के नारे लगाते रहे।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के दोनों भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल एक ही परिसर में दो पालियों में संचालित होते हैं, लेकिन भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के कारण दीवारों और छत की स्थिति और ज्यादा कमजोर हो गई है। पालकों ने आशंका जताई कि कभी भी भवन गिरने जैसी गंभीर घटना हो सकती है, जिससे बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है।
जर्जर हालत में स्कूल भवन 

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई 

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल भवन की खराब स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। पालकों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई जरूरी है, लेकिन उससे पहले उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होना चाहिए। इसी मांग को लेकर मजबूरी में उन्हें स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन करना पड़ा।

मांग पूरी होने नहीं खोलने की चेतावनी

ग्रामीणों और पालकों ने साफ कहा कि जब तक जर्जर भवन को हटाकर नए स्कूल भवन की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। उनका कहना है कि बच्चों को जोखिम में डालकर पढ़ाई जारी रखना संभव नहीं है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन स्थिति को लेकर वे असहाय नजर आए।

बीईओ ने जल्द कार्रवाई का भरोसा 

अभनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमचंद जैन ने बताया कि वे सोनसिल्ली पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने के लिए जल्द आदेश जारी कराया जाएगा। साथ ही नए स्कूल भवन की स्वीकृति के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

नए भवन के प्रशासनिक पहल 

अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने बताया कि इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए जल्द जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें