दुर्ग
इस्पात नगरी: भिलाई इस्पात संयंत्र, मैत्रीबाग और शिवनाथ किनारे का ज़िला मुख्यालय
कुल 282 खबरें
- मैत्रीबागभिलाई का उद्यान और चिड़ियाघर
Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत
Kharun River Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में खारून नदी के एनीकेट को पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया। मृतक की पहचान धमतरी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार
Cyber Crime: ऑनलाइन सट्टे से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में 3,162 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनमें से 1,668 खातों पर 63 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस ने अब तक 257 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2.75 करोड़ रुपए से अधिक की संदिग्ध राशि पर रोक लगाई है। वहीं, 916 खातों की जांच अभी जारी है।
Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल
Durg Road Accident: ग्राम झीट में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मोतीपुर के पास गाय को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फेंसिंग से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी
Durg Crime News: अमलेश्वर थाना क्षेत्र में महिला को चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने रायपुर के भाठागांव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के गहने, मोबाइल, बाइक और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना
Durg Cyber Fraud: अंडा स्थित शैल देवी महाविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा सेंटर शुरू कराने का झांसा देकर 12 लाख 39 हजार 483 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को एचसीएल टेक्नोलॉजी के परीक्षा सेंटर विभाग से जुड़ा बताया और उपकरण, डीजी सेट, परिवहन व बीमा के नाम पर कॉलेज से अलग-अलग किश्तों में रकम जमा कराई।
Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR
Durg Fraud Case: नेवई थाना क्षेत्र में विक्रांत एग्रोकेम इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। डिस्ट्रीब्यूटर फर्म पिनाका एसोसिएट्स ने कंपनी पर 65.68 लाख रुपए के बकाया, माल और कमीशन भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Durg Lightning Accident: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, बिजली गिरते ही एक की मौत, दूसरा झुलसा
Durg Lightning Accident: खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम मोहंदी के पास आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक गजराज साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायल युवक का दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद
Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास पुलिस ने गांजा बेचने की कोशिश कर रहे महाराष्ट्र के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 520 ग्राम गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
Durg News: केबल शिकायत दूर करने पहुंचे कर्मचारी को धमकी, दुर्ग में दो लोगों पर मामला दर्ज
Durg News: बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में केबल शिकायत का निराकरण करने पहुंचे ग्रैंड विजन के फील्ड कर्मचारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Durg News: YouTube चैनल से सट्टा-मटका के प्रचार का आरोप, पुलिस ने दबोचा
Durg News: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने YouTube चैनल के जरिए सट्टा-मटका के अंकों का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी “ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी से जुड़े वीडियो बनाकर अपलोड करता था और उनके माध्यम से सट्टा कारोबार को बढ़ावा दे रहा था।
Chhattisgarh Cyber Fraud: मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से 5.12 लाख रुपये पार, UPI इस्तेमाल तक नहीं करते थे पीड़ित
Chhattisgarh Cyber Fraud: दुर्ग के पाटन में मोबाइल गुम होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 5.12 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कभी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं किया।
Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी
Bhilai Online Fraud: राजस्थान के उदयपुर जिले से 25 वर्षीय रमेश सुथार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठगी की रकम को दूसरे लोगों के बैंक खातों के जरिए निकालने में शामिल था। मामले में पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।