Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › दुर्ग संभाग › दुर्ग › Cattle Smuggling: मवेशियों से भरे वाहन पर पुलिस की दबिश, 16…
Two accused arrested in Durg(Image Source: Social Media)
Two accused arrested in Durg(Image Source: Social Media)
दुर्ग

Cattle Smuggling: मवेशियों से भरे वाहन पर पुलिस की दबिश, 16 मवेशी बरामद

Cattle Smuggling: दुर्ग के कुम्हारी में पुलिस ने 16 मवेशियों से भरा आयशर वाहन जब्त किया। मवेशियों को रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था। मामले में कर्नाटक निवासी चालक और परिचालक गिरफ्तार किए गए हैं।

य
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 05:13 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cattle Smuggling: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 मवेशियों से भरे एक आयशर वाहन को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, मवेशियों को रायपुर से महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था। वाहन में गायों और बछड़ों को क्षमता से अधिक संख्या में बेहद अमानवीय तरीके से भरा गया था। 
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 12 गाय और 4 बछड़े मिले। परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने वाहन चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में मवेशियों और वाहन समेत कुल 3 लाख 90 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली थी कि आयशर वाहन क्रमांक KA 07 V 3345 में मवेशियों को भरकर रायपुर की ओर से नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और साईं मंदिर के पास संदिग्ध वाहन को रोक लिया। वाहन की जांच में 12 गाय, तीन काले बछड़े और एक अन्य बछड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, सभी 16 मवेशियों को वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक संख्या में ठूंसकर रखा गया था। पूछताछ के दौरान चालक और परिचालक मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

कर्नाटक के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने वाहन चालक अकबर पाशा (33), निवासी काकिया मोहल्ला, सेकंड कास, कोलार और परिचालक तबरेज पाशा (37), निवासी बीडी कॉलोनी, कास, जिला कोलार (कर्नाटक) को गिरफ्तार किया है।
दोनों के खिलाफ कुम्हारी थाने में अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज किया गया है।

तीन अधिनियमों के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 6 और 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) और मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान 16 मवेशियों और आयशर वाहन को जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें