Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड…
रायगढ़ ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
रायगढ़ ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
रायगढ़

न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र में वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन के सौदे के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में अब तक 10 से 15 पीड़ितों से 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई स्कॉर्पियो और बोलेरो समेत करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 10:29 AM · अपडेट: 05 Nov 2026, 09:28 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायगढ़ जिले की तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोप में कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शुरुआती जांच में अब तक 1 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम दोनों बढ़ सकती हैं।
मामले की शुरुआत तब हुई जब रायगढ़ निवासी सद्दाम हुसैन और उनके साथी सुरेश मानिकपुरी ने थाना तमनार में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पडीगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू वाहन खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है। उसने भरोसा जीतकर वाहन खरीदने और बेचने के नाम पर उनसे कई बार रकम ली। जब पैसे लौटाने की बात आई तो आरोपी ने जल्द ही जमीन बेचकर भुगतान करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उनसे और पैसे लेता रहा।

जमीन बेचने का झांसा देकर किया दूसरा खेल

शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपी ने अपनी जमीन बेचने का सौदा भी उनसे कर लिया। लेकिन बाद में पता चला कि जिस जमीन का सौदा उनसे किया गया था, उसकी रजिस्ट्री पहले ही किसी दूसरी महिला के नाम की जा चुकी थी। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कृष्ण कुमार साहू ने केवल एक-दो लोगों को नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। जांच में पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू, मनोज सारथी सहित कई लोगों से वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने की जानकारी मिली है। लगातार नई शिकायतें सामने आने से मामले का दायरा बढ़ता जा रहा है। 

पूछताछ में आरोपी ने कबूला

अपराध शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन जब्त किए हैं। दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस इन संपत्तियों के साथ-साथ आरोपी की अन्य चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

1.10 करोड़ की ठगी की पुष्टि, जांच जारी

अब तक की जांच में 10 से 15 पीड़ितों से लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के पास लगातार नए पीड़ित भी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जांच टीम आरोपी के बैंक खातों, आर्थिक लेन-देन, संपत्तियों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी विस्तृत जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें