Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल…
मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल
मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल
रायगढ़

रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र में मवेशियों से भरी पिकअप पलटने से 9 पशु घायल हो गए। पुलिस ने तस्करी की आशंका पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 03:23 PM · अपडेट: 06 Oct 2026, 07:14 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायगढ़ जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन में लदे 9 मवेशी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक, ग्राम लारीपानी निवासी लाभोराम चौहान (39) किसी काम से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गापुर-लारीपानी के बीच मुख्य सड़क के किनारे उन्होंने मवेशियों से भरी एक पिकअप को पलटा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

जांच में मिले 9 मवेशी

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पिकअप में 9 मवेशी मिले, जो हादसे में घायल हो चुके थे। वाहन पर झारखंड का नंबर दर्ज था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मवेशियों को कथित तौर पर भूखे-प्यासे और बिना पर्याप्त व्यवस्था के दूसरे राज्य की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि इन्हें ओडिशा या झारखंड की ओर बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। हालांकि, मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें अंतिम रूप से कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच जारी है। 

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के संबंध में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिवहन अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और 11 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब वाहन और मवेशियों के परिवहन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मवेशियों को किस स्थान से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें