Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बिलासपुर संभाग › रायगढ़ › Commercial Theft: किराना दुकान में चोरी, 95 हजार का सामान औ…
Theft at a grocery store in Kharsia(Image Source: Social Media)
Theft at a grocery store in Kharsia(Image Source: Social Media)
रायगढ़

Commercial Theft: किराना दुकान में चोरी, 95 हजार का सामान और कैश लेकर फरार हुए चोर

Commercial Theft: रायगढ़ के खरसिया में चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विनय एजेंसी से सिगरेट, पान मसाला, इलायची और नकदी समेत करीब 95 हजार रुपए का माल चोरी हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 04:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Commercial Theft: रायगढ़ जिले के खरसिया में चोरों ने एक थोक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसे और सिगरेट, पान मसाला, इलायची समेत करीब 95 हजार रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र के डभरा रोड का है। जानकारी के अनुसार, शनि मंदिर रोड निवासी विवेक अग्रवाल (36) यहां विनय एजेंसी के नाम से गल्ला-किराना की थोक दुकान संचालित करते हैं। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान उनकी मां का निधन हो गया, जिसके चलते वे अगले कुछ दिनों तक दुकान नहीं खोल सके। शनिवार को उनके परिचित निखिल अग्रवाल ने फोन कर दुकान का शटर टूटे होने की जानकारी दी। निखिल की डभरा रोड पर ही हार्डवेयर की दुकान है। सूचना मिलते ही विवेक अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान के बाहर शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

सिगरेट, पान मसाला और नकदी लेकर फरार हुए चोर

दुकान के अंदर जांच करने पर काउंटर का दराज खुला मिला। सामान की पड़ताल करने पर अलग-अलग कंपनियों की सिगरेट, रजनीगंधा, पान बहार, राजश्री पान मसाला और करीब 4 किलो इलायची गायब मिली। इसके साथ ही दुकान में रखी नकदी भी नहीं थी। दुकानदार के मुताबिक, चोरी गए सामान और कैश की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपए है। बताया गया कि चोरों ने विवेक के दोस्त निखिल अग्रवाल की दुकान नरेश ट्रेडर्स को भी निशाना बनाया। वहां का शटर तोड़कर भी चोरी की गई है।

CCTV में चेहरा ढका होने से नहीं हो सकी पहचान

चोरी की जानकारी मिलने के बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में संदिग्ध नजर आया, लेकिन उसने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद विवेक अग्रवाल ने खरसिया थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें