Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, ग…
Jewellery shop robbery attempt in Raipur(Image Source: AI Photo)
Jewellery shop robbery attempt in Raipur(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: खमतराई में ज्वेलरी दुकान का ताला गैस कटर से काटकर वारदात की कोशिश की गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

भ
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 07:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Crime: राजधानी के खमतराई इलाके में एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे को कागज से ढंक दिया। इसके बाद गैस कटर की मदद से दुकान का ताला काटने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी कोशिश सफल नहीं हुई और वे बिना कोई सामान ले जाए मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीन वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की को भी पकड़ा गया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित सुरेश ज्वेलर्स का है। दुकान संचालक सुरेश ढीमन ने पुलिस को बताया कि वे 13 नवंबर 2026 की रात दुकान बंद कर निजी काम से बाहर गए थे। 18 नवंबर को वापस लौटने पर उन्होंने दुकान के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। फुटेज में चोरी की कोशिश का खुलासा हुआ। रिकॉर्डिंग के मुताबिक, 17 नवंबर की रात करीब 12 बजे कुछ लोग दुकान के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरे को कागज से ढंक दिया, ताकि उनकी पहचान कैमरे में दर्ज न हो सके। इसके बाद गैस कटर से दुकान का ताला काटने की कोशिश की गई। हालांकि, आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से खुला मामला

दुकानदार की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305 और 62 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप ने आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। दुकानदार के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस को वारदात में शामिल लोगों के बारे में अहम सुराग मिले।
पुलिस ने संदेह के आधार पर खमतराई क्षेत्र के वासुदेव सरकार, गुंजन बार और नाज नौशाद सनादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की के साथ मिलकर दुकान में वारदात की कोशिश करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों नाबालिगों को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है: वासुदेव सरकार (25 वर्ष): पिता बाबूलाल सरकार, निवासी शिवानंद नगर सेक्टर-1, जैना कॉलोनी, खमतराई। गुंजन बार (18 वर्ष): पिता गौतम बार, मूल निवासी नेहरू नगर कॉलोनी, पानी टंकी के पास, माहेश श्रीरामपुर, जिला हुगली (पश्चिम बंगाल)। वर्तमान में वासुदेव सरकार के मकान में रह रहा था। नाज नौशाद सनादी (34 वर्ष): पति नौशाद सलाउद्दीन सनादी, निवासी शिवानंद नगर सेक्टर-1, जैना कॉलोनी, खमतराई।

गैस सिलेंडर, कटर और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान डकैती के प्रयास से जुड़े साक्ष्य सामने आने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4) भी जोड़ दी गई है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन, गैस सिलेंडर, लोहे का कटर, हेलमेट, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया है। फिलहाल तीनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें