Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओ…
Three girls injured in Gariaband car accident
Three girls injured in Gariaband car accident
🔴 BREAKING गरियाबंद

 Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल  

Car Accident: गरियाबंद में तेज रफ्तार कार ने कॉलेज से घर लौट रही तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गईं, जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।

भ
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 06:40 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Car Accident: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कॉलेज की तीन छात्राएं घायल हो गईं। तीनों छात्राएं कॉलेज से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कॉलेज से घर लौटते समय तीनों छात्राएं सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही तीनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं और घायल हो गईं। अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों ने एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर रेफर कर दिया। 

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हादसा

कार की टक्कर से हुए इस हादसे का वीडियो घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में दुर्घटना से जुड़ा घटनाक्रम देखा जा सकता है। इधर, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें