Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Illegal Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत खदान क…
Illegal sand mining in Gariaband, Chhattisgarh(Image Source: AI Photo)
Illegal sand mining in Gariaband, Chhattisgarh(Image Source: AI Photo)
गरियाबंद

Illegal Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत खदान का भूमिपूजन, सूखा और पैरी नदी में भी अवैध खनन की शिकायत

Illegal Sand Mining: जिले में सरकड़ा, सूखा नदी और पैरी नदी के मालगांव घाट पर रेत खनन को लेकर विवाद गहराया है। कहीं रात में खदान का भूमिपूजन कर खनन शुरू करने तो कहीं नियमों के विरुद्ध मशीनों से रेत निकालने के आरोप लगे हैं। खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।

भ
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 04:11 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Illegal Sand Mining: जिले में रेत खनन और परिवहन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही शिकायतों ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं रात के अंधेरे में रेत खदान का भूमिपूजन कर खनन शुरू करने की बात सामने आई है, तो कहीं नदी में निर्धारित नियमों के विपरीत मशीनों से रेत निकालने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन मामलों में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जांच की मांग की है। 

सरकड़ा में रात के समय हुआ रेत खदान का भूमिपूजन

पांडुका थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा में रात के अंधेरे में रेत खदान का भूमिपूजन किए जाने का मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में कुछ लोग रात के समय खदान स्थल पर पूजा करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भूमिपूजन के बाद मशीनों के जरिए रेत खनन और परिवहन भी शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पांडुका क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति ने खदान पट्टेदार से सरकड़ा रेत खदान लीज पर ली है। इस मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने सवाल उठाते हुए खदान संचालन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यदि खदान का आवंटन शासन के नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया है, तो फिर रात के अंधेरे में भूमिपूजन करने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने खदान संचालक से संबंधित अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, खनन अनुबंध और अन्य जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए हैं। 
फिंगेश्वर क्षेत्र की सूखा नदी में संचालित स्वीकृत रेत खदान भी विवादों में है। आरोप है कि निविदा के माध्यम से खदान हासिल करने वाला ठेकेदार निर्धारित शर्तों का पालन नहीं कर रहा है। स्थानीय स्तर पर पोकलेन मशीन से हाईवा में रेत भरकर परिवहन किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा शाम 5 बजे के बाद खनन पर रोक होने के बावजूद निर्धारित समय के बाद भी रेत निकालने और लीज में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन करने के आरोप लगाए गए हैं। करीब पखवाड़े भर पहले स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ विरोध भी जताया था। ग्रामीणों का आरोप था कि नदी के तटबंध को तोड़ने से आम रास्ता प्रभावित हुआ है। शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच के बाद भी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया और खदान का संचालन जारी है। 

पैरी नदी के मालगांव घाट पर भी अवैध खनन की शिकायत

 गरियाबंद जिला मुख्यालय के नजदीक मालगांव घाट पर पैरी नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। आरोप है कि यहां लंबे समय से ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत निकालकर उसका परिवहन किया जा रहा है। इस मामले में खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कहा जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की इसी रास्ते से नियमित आवाजाही होती है, इसके बावजूद अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का सवाल है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों तक पहुंचकर रेत से भरे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करने वाला विभाग मालगांव घाट में चल रही गतिविधियों पर सख्ती क्यों नहीं दिखा रहा है?

एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश

 सरकड़ा रेत खदान से जुड़े मामले में राजिम एसडीएम नेहा भेड़िया ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गरियाबंद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही इन शिकायतों के बीच निगाहें प्रशासनिक जांच और खनिज विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर जिम्मेदार विभाग क्या कदम उठाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें