Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Illegal sand mining: स्वीकृत सीमा से बाहर रेत उत्…
Illegal sand mining in Fingeshwar(Image Source: Social Media)
Illegal sand mining in Fingeshwar(Image Source: Social Media)
गरियाबंद

Illegal sand mining: स्वीकृत सीमा से बाहर रेत उत्खनन का आरोप, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

Illegal sand mining: फिंगेश्वर के मणिकंचन क्षेत्र में स्वीकृत खदान की सीमा से बाहर अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। नदी की पिचिंग तोड़कर रेत निकालने के आरोपों के बीच प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

य
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 05:38 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Illegal sand mining: नगर पंचायत फिंगेश्वर क्षेत्र में स्वीकृत खदान के निर्धारित दायरे से बाहर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है, फिंगेश्वर के मणिकंचन क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर गणेशपुर में रेत खदान स्वीकृत है। आराेप है कि रेत ठेकेदार निर्धारित  खदान क्षेत्र में काम करने के बजाय काजू बगीजा मणिकंचन के पास नदी से रेत निकाल रहा है। नदी की पिचिंग तोड़कर चैन माउंटेन मशीन लगाई गई है और सैकड़ों हाइवा के जरिए रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन की कार्रवाई में भेदभाव

करीब पखवाड़े भर पहले जिला खनिज अधिकारी ने देवभोग में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सनत नागेश के लिए रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। कार्रवाई के विरोध में सनत नागेश एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग पर सुनवाई करने के बजाय उन्हें 25,600 रुपए की पेनाल्टी भरने का नोटिस थमा दिया गया। वही विभाग अब फिंगेश्वर में धड़ल्ले से जारी अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नहीं रह रहा है।

SDM की चेतावनी के बाद भी उत्खनन दोबारा शुरू करने का आरोप

नदी के पिचिंग तोड़े जाने को लेकर हुछ दिन पहले किसानों ने विरोध जताया था। किसानों ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद राजिम एसडीएम विशाल महराणा मौके पर पहुंचे और उत्खनन का काम रूकवाया। बताया गया कि एसडीएम ने स्वीकृत खदान क्षेत्र से बाहर रेत निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद संबंधित स्थान पर दोबारा उत्खनन शुरू हाेने के आरोप हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और वे मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कलेक्टर के निर्देशों पर भी सवाल

कलेक्टर रणबीर शर्मा और एसपी वेदव्रत सिरमौर ने खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी ने मामले की शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही है। अब सवाल उठ रहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर नगर पंचायत ने क्यों चुप्पी साधा है। न कोई पार्षद इसका विरोध कर रहा है और न ही पंचायत द्वारा एक्शन लिया जा रहा है। फिलहाल मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

CM हेल्पलाइन की शिकायतों में टीम थी व्यस्त : जिला खनिज अधिकारी

मामले में जिला खनिज अधिकारी अर्चना ठाकुर ने कहा कि जांच के लिए माइनिंग इंस्पेक्टर मौके के लिए रवाना हुए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई  होगी। सीएम हेल्प लाइन से मिली शिकायतों में टीम व्यस्त थी, इसलिए जांच में विलंब हुई
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें