Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पं…
Fire at Durga Puja pandal in Raipurs(Image Source: Keertiman Media)
Fire at Durga Puja pandal in Raipurs(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप

Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट में आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन पंडाल जलकर खाक हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

य
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 02:44 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए थीम आधारित पंडाल में फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आग लग गई। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी से निकली चिंगारी पंडाल तक पहुंची, जिसके बाद आग ने कुछ ही देर में पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, नवीन मार्केट दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया जा रहा था। पंडाल के पास ही फेस रिवील कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया था। 

आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा पंडाल में लगी आग

रात करीब 9:15 बजे कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल पर जा गिरी। इसके बाद वहां आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे पंडाल में फैल गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना में पंडाल को भारी नुकसान पहुंचा और वह जलकर खाक हो गया।

पंडाल की मरम्मत में जुटे समिति के सदस्य

दुर्गोत्सव से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद पूजा समिति के सामने पंडाल को दोबारा तैयार करने की चुनौती खड़ी हो गई है। समिति के सदस्य पंडाल की मरम्मत और उसे फिर से तैयार करने में जुट गए हैं, ताकि निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार दुर्गोत्सव की तैयारियां पूरी की जा सकें। गोलबाजार थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि आतिशबाजी के कारण पंडाल में आग लगी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें