📅 Saturday, 18 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
घरेलू विवाद ने ली खौफनाक शक्ल: बेटे ने लकड़ी के औजार से पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार रेत माफियाओं पर कार्रवाई: आरंग-कुरूद खदानों में छापा, अवैध उत्खनन बंद फिर गांजा पकड़ा गया  :  ओडिशा  झारखंड ले जा रहे 912 किलो गांजा महासमुंद मे पकड़ा गया, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद व वाहन जब्त घरेलू विवाद ने ली खौफनाक शक्ल: बेटे ने लकड़ी के औजार से पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार रेत माफियाओं पर कार्रवाई: आरंग-कुरूद खदानों में छापा, अवैध उत्खनन बंद फिर गांजा पकड़ा गया  :  ओडिशा  झारखंड ले जा रहे 912 किलो गांजा महासमुंद मे पकड़ा गया, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद व वाहन जब्त
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ रेत माफियाओं पर कार्रवाई: आरंग-कुरूद खदानों में छ…
पोकलेन मशीनें जब्त
पोकलेन मशीनें जब्त
🔴 BREAKING छत्तीसगढ़

रेत माफियाओं पर कार्रवाई: आरंग-कुरूद खदानों में छापा, अवैध उत्खनन बंद

आरंग क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने तड़के बड़ी कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम चिखली और कुरूद की खदानों पर छापा मारकर रात्रिकालीन अवैध उत्खनन और अनियमितताओं की पुष्टि की। मौके से 4 पोकलेन मशीनें जब्त कर खनन कार्य तत्काल बंद कराया गया। यह कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिनमें सीमा से अधिक खनन, बिना रॉयल्टी उत्खनन और अवैध भंडारण के आरोप शामिल थे। प्रशासन ने आगे सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Apr 2026, 05:32 PM
📍 आरंग
आरंग क्षेत्र में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध रेत खनन के काले साम्राज्य पर प्रशासन ने आज तड़के "हल्ला बोल" कर दिया। खनिज कलेक्टर राजेश माल्वे के कड़े निर्देशों पर खनिज इंस्पेक्टर भार्गव और खनिज विभाग की टीम ने रात के सन्नाटे में दबिश देकर माफियाओं के हौसले पस्त कर दिए। इस बड़ी कार्यवाही से आरंग, मंदिर हसौद और चंदखुरी क्षेत्र के रेत तस्करों में हड़कंप मच गया है।​
प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज तड़के करीब 3 बजे खनिज विभाग की टीम ने ग्राम चिखली और ग्राम कुरूद की रेत खदानों पर गुपचुप तरीके से धावा बोला। मौके पर जांच के दौरान भारी अनियमितता पाई गई, जहाँ स्वीकृत सीमा को ताक पर रखकर प्रतिबंधित रात्रिकालीन समय में धड़ल्ले से उत्खनन जारी था। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम चिखली से 2 और ग्राम कुरूद से 2 चैन माउंटेन (पोकलेन) मशीनें जब्त कीं। 
अवैध उत्खनन बंद 
कुल 4 मशीनों को मौके पर ही सीलबंद कर अवैध उत्खनन को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।​यह पूरी कार्यवाही पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर हुई है। जांगड़े ने रात्रिकालीन उत्खनन, स्वीकृत सीमा से बाहर खनन, अवैध वसूली और बिना रॉयल्टी रेत भंडारण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जो मौके पर जांच के दौरान सही पाए गए। शिकायतों को नहीं किया जाएगा नजरअंदाज
खनिज विभाग ने अब स्पष्ट कर दिया है कि संबंधित पट्टेदारों और संलिप्त पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी और खदानों का दोबारा सीमांकन कराया जाएगा। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज कलेक्टर  राजेश माल्वे ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन की शिकायतों को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नियमित निरीक्षण के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी और अवैध उत्खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। 
वहीं शिकायतकर्ता परमानंद जांगड़े ने प्रशासन की इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया है और भविष्य में भी इसी तरह की निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही जारी रखने की अपेक्षा जताई है।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें