"CCTV कैमरे" के लिए 30 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime: खमतराई में ज्वेलरी दुकान का ताला गैस कटर से काटकर वारदात की कोशिश की गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।
गरियाबंद
Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Car Accident: गरियाबंद में तेज रफ्तार कार ने कॉलेज से घर लौट रही तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गईं, जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।
राज्य सरकार
Drug Smuggling: नशे के अवैध कारोबार पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए नए निर्देश
Drug Smuggling: बिलासपुर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मदिरा दुकानों और मेडिकल स्टोर्स में CCTV कैमरे लगाने तथा तस्करी में जब्त वाहनों को नियमानुसार राजसात करने के निर्देश दिए।
कोरबा
Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर
Korba Accident: दीपका में तेज रफ्तार बोलेरो सिंह रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी कारों से टकरा गई। हादसे में मारुति कार और थार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
रायपुर
Paddy Procurement: आज से अन्नदाताओं के लिए बड़ा दिन, प्रदेशभर में शुरू हुई धान खरीदी, जानिए इस बार क्या कुछ है खास
Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी शुरू हो गई है। प्रदेश के 3100 उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, CCTV कैमरे, माइक्रो एटीएम और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। सरकार ने करीब 27.50 लाख किसानों से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसानों को MSP और कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ देने का प्रावधान है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
CG Crime News: कांकेर के महादेव वार्ड में आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना CCTV में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बस्तर संभाग
Road Development: हर गांव तक पहुंचेगी सड़क, सचिव भीम सिंह ने दिए शत-प्रतिशत सर्वे के आदेश, लापरवाही पर गिरी गाज
Road Development: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दूरस्थ और माओवादी प्रभावित गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए सरकार ने 100 प्रतिशत सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। PMGSY के अधूरे कार्य अगले छह महीने में पूरे करने और PM जनमन योजना के तहत मार्च 2027 तक 828 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
धमतरी
Dhamtari News: पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश से मचा हड़कंप, दो बाइक खाक
Dhamtari News: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स की है, जहां एक संदिग्ध ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया।
बिलासपुर
Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात
Bilaspur Crime: अमसेना गांव में बदमाशों ने सूने मकान में घुसकर CCTV कैमरे और कार की चाबी चोरी की। बाद में कार को करीब 2 किमी दूर ले जाकर जला दिया। पुलिस को वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है।
राष्ट्रीय
Murder Case: गुरुद्वारे के बाहर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
Murder Case: युवक विक्रम की चाकू मारकर हत्या मामले में CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में हत्या से पहले मृतक और आरोपी साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मोबाइल और 100 रुपये के विवाद के बाद आरोपी ने हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जगदलपुर (बस्तर)
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक ठेले की झिल्ली ठीक करते समय खुले बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है।
राष्ट्रीय
Satna News: अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई नकाबपोश चोर की करतूत
Satna News: उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। नकाबपोश चोर ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।