Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 …
Electric shock accident at Sanjay Market(Image Source: social media)
Electric shock accident at Sanjay Market(Image Source: social media)
जगदलपुर (बस्तर)

Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, CCTV में कैद हुई घटना

Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक ठेले की झिल्ली ठीक करते समय खुले बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है।

स
प्रकाशित: 20 Sep 2026, 06:06 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:45 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sanjay Market Accident:रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक वहां दोसा सेंटर लगाकर परिवार की मदद करता था। हादसा इतना अचानक हुआ कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे अपना दोसा सेंटर खोलने के लिए संजय मार्केट पहुंचा था। 

खुले तार से लगा करंट, युवक की मौत

दुकान की सफाई करने के बाद वह ठेले के ऊपर चढ़कर उसकी झिल्ली ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ वहां पड़े खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से आसपास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी सूचना घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत पुलिस तथा युवक के परिवार को इसकी जानकारी दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज आया सामने

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बताया गया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। CCTV में कैद हुआ हादसा हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। 

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

वीडियो में युवक ठेले पर चढ़कर झिल्ली ठीक करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ जाता है और कुछ ही क्षणों में हादसा हो जाता है। इस घटना के बाद संजय मार्केट में शोक का माहौल है। वहीं, खुले में पड़े बिजली के तारों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की जांच और ऐसे खतरों को दूर करने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें