Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किम…
Car burnt after theft (Image Source: Keertiman Media)
Car burnt after theft (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात

Bilaspur Crime: अमसेना गांव में बदमाशों ने सूने मकान में घुसकर CCTV कैमरे और कार की चाबी चोरी की। बाद में कार को करीब 2 किमी दूर ले जाकर जला दिया। पुलिस को वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 11:31 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur Crime: जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमसेना से अपराध की एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने न केवल घर की खिड़की तोड़कर सीसीटीवी कैमरे और कार की चाबी उड़ाई, बल्कि बाहर खड़ी कार चोरी कर गांव से दो किलोमीटर दूर आयशर शोरूम के पास ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया। सुबह जब कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। वारदात के अजीब तरीके को देखते हुए पुलिस को किसी रंजिश या जानकार व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है।

किचन का ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे बदमाश 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमसेना निवासी ओमप्रकाश कौशिक, जो पेशी से सेंट्रिंग का काम करते हैं, 30 सितंबर की रात लगभग 10 बजे परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। उनकी कार घर से कुछ दूरी पर रिश्तेदार राजकुमार कौशिक के मकान के पास लॉक खड़ी थी। अगली सुबह करीब 7 बजे जब परिजन उठे, तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। रसोई घर की खिड़की में लगा लोहे का ग्रिल उखड़ा हुआ था और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ताल करने पर पता चला कि घर में लगे तीनों सीसीटीवी कैमरे गायब हैं और फ्रिज के ऊपर रखी कार की चाबी भी नदारद है।

2 किलोमीटर दूर जलती मिली कार 

ओमप्रकाश जब चाबी गायब देखकर कार खड़ी करने वाली जगह पहुंचे, तो वाहन वहां से नदारद था। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, तभी ग्रामीणों ने सूचना दी कि अमसेना स्थित आयशर शोरूम के पास एक कार धू-धू कर जल रही है। ओमप्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी। घटना से स्पष्ट है कि शातिर चोरों ने रात 10 बजे से सुबह 7 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया। वे पहले घर में घुसे, साक्ष्य छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे उखाड़े, चाबी ली और कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद वारदात को नया मोड़ देते हुए गाड़ी को आयशर शोरूम के पास फूँक दिया।

पुलिस जांच में जुटी: परिचित के शामिल होने का शक 

घटना की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए), 326(जी) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने घर में घुसते ही सीधे सीसीटीवी कैमरों और फ्रिज पर रखी चाबी को निशाना बनाया। इससे पुलिस का यह शक गहरा गया है कि आरोपी घर के अंदर के नक्शे और कार की चाबी की जगह से भली-भांति वाकिफ थे। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके के संदेही लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें