"कार में आग" के लिए 4 परिणाम मिले
खड़ी कार में आग : स्टार्ट करते ही भड़की लपटें, 20 मिनट में 80% वाहन जलकर खाक
सराईपाली के गुरुनानक चौक के पास भीषण गर्मी में खड़ी एक वैगनआर कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 15–20 मिनट में कार का 80% हिस्सा जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
बिलासपुर
Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक
Bilaspur Car Fire: लिटिल वाणी स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार जलकर खाक हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
महासमुंद
Mahasamund News: पुलिस ने पकड़ा 28 किलो गांजा, 18.5 लाख का सामान जब्त
Mahasamund News: बसना पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे करीब 28.46 किलो गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस की नाकाबंदी से घबराए तस्करों ने सबूत मिटाने के लिए कार में आग लगा दी और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
कोरबा
बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रायपुर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में डॉ. विवेक रंजन महतो समेत चार लोग सवार थे। इंजन से धुआं निकलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर कार रोक दी, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। हसदेव थर्मल पावर प्लांट फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि दर्री थाना पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।