Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम कोरबा बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में ल…
कार में लगी आग
कार में लगी आग
कोरबा

 बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रायपुर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में डॉ. विवेक रंजन महतो समेत चार लोग सवार थे। इंजन से धुआं निकलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर कार रोक दी, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। हसदेव थर्मल पावर प्लांट फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि दर्री थाना पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 May 2026, 03:28 PM
कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में कोरबा के पूर्व भाजपा सांसद स्वर्गीय बंशीलाल महतो के पुत्र डॉ. विवेक रंजन महतो समेत चार लोग सवार थे। सभी ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
पुलिस के अनुसार, डॉ. विवेक रंजन महतो अपने साथियों के साथ कार से कोरबा से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान जमनीपाली के पास दर्री थाना क्षेत्र में कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया।

सूझबूझ से बची चार लोगों की जान

कार से धुआं उठता देख सभी चार लोग तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही हसदेव थर्मल पावर प्लांट फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

सड़क पर लगा लंबा जाम

कार में आग लगने की घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दर्री थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें