Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-व…
MLA Fortuner car meets with an accident (Image Source: social media)
MLA Fortuner car meets with an accident (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर

Chandrapal Singh Lodhi Accident: बुलंदशहर के डिबाई से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। लखनऊ से लौटते समय उनकी फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में विधायक, उनके गनर और ड्राइवर घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 01:17 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chandrapal Singh Lodhi Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए। लखनऊ से लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और लगभग 100 से 200 मीटर तक घिसटते हुए सीधे बिजली के पोल से जा टकराया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता साफ देखी जा सकती है।

अचानक फटा टायर, 120 की स्पीड में बेकाबू हुई कार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय विधायक की फॉर्च्यूनर करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। एक्सप्रेस-वे पर अचानक चालक की तरफ वाला अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। स्पीड तेज होने के कारण ड्राइवर कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ी और घिसटती हुई पोल से टकराकर रुकी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

बारिश और जलभराव भी बनी वजह

घटना के संबंध में विधायक के छोटे भाई केसरी सिंह ने बताया कि चंद्रपाल सिंह लोधी लखनऊ में आयोजित एक बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव था, जिससे गाड़ी अचानक फिसल गई और पोल से जा भिड़ी।

गनर और ड्राइवर भी घायल, दिल्ली AIIMS में इलाज जारी 

इस दुर्घटना में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, उनके सुरक्षाकर्मी (गनर) अमित और ड्राइवर नत्थू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, विधायक और उनके साथियों की हालत अब खतरे से बाहर है और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें