Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल भारत ने 2038 एशियाई खेलों की मेज़बानी के लिए दावे…
AI फोटो
AI फोटो
खेल Featured

भारत ने 2038 एशियाई खेलों की मेज़बानी के लिए दावेदारी की, अहमदाबाद हो सकता है प्रमुख शहर

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Apr 2026, 06:32 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 01:03 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत ने एक और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी की है। देश ने अब एशियाई खेल 2038 की मेजबानी हासिल करने की दिशा में औपचारिक प्रयास शुरू कर दिए हैं।
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) को पत्र लिखकर 2038 एशियाई खेलों की मेजबानी में रुचि जताई है। यह कदम भारत की उस बड़ी खेल योजना का हिस्सा है, जिसके तहत देश आने वाले वर्षों में कई बड़े वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी करना चाहता है।

OCA की बैठक में भारत के प्रस्ताव पर चर्चा

हाल ही में चीन के सान्या में हुई एशियाई ओलंपिक परिषद की कार्यकारी बोर्ड बैठक में भारत के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया है कि एक मूल्यांकन टीम भारत का दौरा करेगी और मेजबानी से जुड़ी तैयारियों का आकलन करेगी।

 अहमदाबाद बन सकता है मेजबानी का केंद्र

जानकारी के मुताबिक, 2038 एशियाई खेलों के लिए भारत का प्रमुख प्रस्तावित शहर अहमदाबाद हो सकता है। यही शहर 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भी चुना गया है और 2036 ओलंपिक की दावेदारी में भी इसका नाम आगे है। भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ रघुराम अय्यर ने बताया कि भारत लगातार एशियाई ओलंपिक परिषद के संपर्क में है और आधिकारिक रूप से अपनी रुचि बता चूका है।

भारत का पुराना जुड़ाव

भारत पहले भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है , पहली बार 1951 में नई दिल्ली में, दूसरी बार 1982 में नई दिल्ली में की गई थी अब करीब 56 साल बाद भारत एक बार फिर इस बड़े खेल आयोजन को अपने देश में लाने की कोशिश कर रहा है।

बड़ा और अहम खेल आयोजन

एशियाई खेल दुनिया के सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में से एक हैं। इनमें ओलंपिक से भी ज्यादा एथलीट भाग लेते हैं। लगभग 12,000 खिलाड़ी शामिल होते हैं, 40 से ज्यादा खेलों का आयोजन होता है, यह आयोजन एशिया के खेल विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

भारतीय खेल में असर 

अधिकारियों का मानना है कि अगर भारत को 2038 एशियाई खेलों की मेजबानी मिलती है, तो यह देश के खेल ढांचे और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा अवसर होगा। अहमदाबाद और आसपास बनने वाले नए स्टेडियम और सुविधाओं का उपयोग भविष्य के आयोजनों में भी किया जा सकेगा। अब एशियाई ओलंपिक परिषद की टीम भारत आकर तैयारियों का मूल्यांकन करेगी । इसके बाद ही मेजबानी को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 
भारत की यह कोशिश देश को एक बार फिर एशिया के बड़े खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें