Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ लभराखुर्द हत्याकांड : पिता ने की शराबी बेटे की हत…
लभराखुर्द हत्याकांड का खुलासा होने के बाद आरोपी पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली पुलिस के साथ पेश करते हुए।
लभराखुर्द हत्याकांड का खुलासा होने के बाद आरोपी पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली पुलिस के साथ पेश करते हुए।
छत्तीसगढ़ Featured

लभराखुर्द हत्याकांड : पिता ने की शराबी बेटे की हत्या,  साक्ष्य छिपाने दूसरे बेटे के साथ मिलकर लाश को कुएं में फेंका

महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लभराखुर्द गांव में कुएं से मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि शराब की लत और घर में लगातार हो रहे विवाद के चलते पिता महेश ध्रुव और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर सत्यानारायण ध्रुव की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों ने शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से एनीकट के पास स्थित कुएं में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 06:43 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लभराखुर्द गांव में कुएं से मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतक के पिता और नाबालिग भाई ने ही मिलकर उसकी हत्या की थी। वारदात के बाद दोनों ने शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके।

कुएं में तैरती बोरी ने खोला था मौत का राज

9 अप्रैल 2026 को मुर्गी फार्म और जंगल से लगे एनीकट के कुएं में एक प्लास्टिक बोरी में बंद शव पानी में तैरता मिला था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।

शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध हत्या का निकला, जिसके बाद धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

लापता बेटा ही निकला मृतक

जांच के दौरान ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि महेश ध्रुव का बड़ा बेटा सत्यानारायण ध्रुव कई दिनों से घर से लापता था। शव की शिनाख्त परिजनों ने सत्यानारायण ध्रुव (27), निवासी लाफिनखुर्द के रूप में की।

शराब की लत और घर में विवाद बना वजह

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक शराब का आदी था और नशे में आए दिन घर में विवाद करता था। वह माता-पिता के साथ गाली-गलौच और मारपीट तक करता था।

घटना वाले दिन भी उसने अपनी मां से विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी थी।

गुस्से में नाबालिग ने सील से कर दी हत्या

इसी दौरान छोटे भाई (विधि से संघर्षरत बालक) ने बीच-बचाव किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर नाबालिग ने घर में रखे पत्थर के सील से सत्यानारायण पर लगातार वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता ने देखी वारदात, फिर दोनों ने छिपाया सच

घटना के बाद पिता महेश ध्रुव घर पहुंचे और पूरी वारदात देखी। इसके बाद पिता और बेटे ने मिलकर सबूत छिपाने की साजिश रची। घर में पड़े शव को प्लास्टिक बोरी में भरा गया और मोटरसाइकिल (CG 04 MU 1345) से कुएं तक ले जाया गया। वहां शव को पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया गया ताकि कोई सुराग न मिले।

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पिता गिरफ्तार

पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच में पूरा मामला खुल गया। इसके बाद आरोपी पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें