📅 Sunday, 19 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ रायगढ़ के भूपदेवपुर में ट्रेलर की टक्कर से आंगनबा…
ट्रेलर के पहिए के नीचे आई महिला, मौत
ट्रेलर के पहिए के नीचे आई महिला, मौत
छत्तीसगढ़

रायगढ़ के भूपदेवपुर में ट्रेलर की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया की मौके पर मौत हो गई और उनके पति व बच्चा घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Apr 2026, 12:43 PM
📍 रायगढ़

रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम टूंड्री रामपुर निवासी 33 वर्षीय उमा राठिया अपने पति और छोटे बच्चे के साथ स्कूटी से सिंघनपुर की ओर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि वे अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

पहिए के नीचे आ गईं महिला 

टक्कर इतनी भीषण थी कि उमा राठिया सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति और बच्चा दूर जा गिरे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सड़क पर चक्काजाम 

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें