📅 Saturday, 02 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f 🔗
होम आखिरी सांस तक साथ : बरगी की लहरों में डूबी मां और…
जबलपुर में क्रूज़ हादसा, नौ की मौत
जबलपुर में क्रूज़ हादसा, नौ की मौत
🔴 BREAKING ⭐ Featured

आखिरी सांस तक साथ : बरगी की लहरों में डूबी मां और मासूम तस्वीर भले फेक हो, लेकिन व्यवस्था की खामोशी है बेहद असली

बरगी डैम की यह त्रासदी उन परिवारों का व्यक्तिगत नुकसान नहीं है। यह एक सार्वजनिक चेतावनी है कि पर्यटन, मनोरंजन और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच सुरक्षा को कभी भी द्वितीयक नहीं माना जा सकता। और जब तक उन सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक यह मान लेना चाहिए कि बरगी की लहरों में नौ जिंदगी के साथ हमारी चुप्पी भी डूबी हुई है।

डॉ. नीरज गजेंद्र
डॉ. नीरज गजेंद्र
01 May 2026, 10:58 PM
📍 मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, हमारी व्यवस्थागत कमियों का जीवंत दस्तावेज बनकर सामने आया है। यह घटना जितनी दर्दनाक है, उतनी ही विचारोत्तेजक भी, क्योंकि यहां भावनाओं के साथ-साथ तथ्यों का सामना करना भी जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मां-बेटे की तस्वीर को प्रशासन ने फर्जी बताया। संभव है कि वह एआई जनित हो या किसी अन्य घटना की हो। लेकिन इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा सकता कि इसी हादसे में एक मां और उसका चार साल का बेटा अपनी जान गंवा चुके हैं। यानी तस्वीर भले प्रतीकात्मक हो, पर जिस पीड़ा को वह दर्शाती है वह पूरी तरह वास्तविक है।

यहीं से सवाल शुरू होते हैं। क्रूज पर 43 लोग सवार थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 28 को सुरक्षित बचा लिया गया। 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैकुछ लोग अभी भी लापता बताए गए। प्रथम दृष्टया यह आंशिक सफलता और व्यापक विफलता का मामला प्रतीत होता है। लेकिन जब किसी भी हादसे में एक भी जान जाती है, तो सिस्टम ने काम किया वाला तर्क अधूरा रह जाता है।

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है सुरक्षा प्रबंधन और उसका क्रियान्वयन। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत महिला ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जबकि उसका बच्चा बिना जैकेट के था। यह तथ्य सीधे-सीधे संचालन प्रोटोकॉल पर सवाल खड़ा करता है। क्या बोर्डिंग से पहले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई थीयदि हां, तो क्या यह सुनिश्चित किया गया कि हर व्यक्ति और विशेषकर बच्चे, उसे सही तरीके से पहनें हैं।

सिर्फ जैकेट उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय जल सुरक्षा मानकों के अनुसार, यात्रियों को संक्षिप्त सुरक्षा प्रशिक्षण देना अनिवार्य होता है, जिसमें यह बताया जाता है कि आपात स्थिति में क्या करना है, जैकेट कैसे पहननी है, और किस दिशा में सुरक्षित निकासी होगी। क्या बरगी में यह प्रक्रिया अपनाई गई थीयदि नहीं, तो यह एक गंभीर चूक है।

दूसरा महत्वपूर्ण प्रश्न यह कि लाइफ जैकेट की गुणवत्ता और उपयुक्तता कितनी कारगर थी। क्या वे प्रमाणित जैकेट थींक्या बच्चों के लिए अलग आकार और क्षमता वाली जैकेट उपलब्ध थींअक्सर देखा गया है कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा उपकरण औपचारिकता के रूप में मौजूद होते हैंउनकी गुणवत्ता और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। यदि ऐसा यहां भी हुआ, तो यह लापरवाही नहीं, दायित्वहीनता की श्रेणी में आता है।

तीसरा पहलू मानव संसाधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया की है। क्रूज पायलट और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई हैसेवाएं समाप्त, निलंबन और मुख्यालय अटैचमेंट जैसे कदम उठाए गए हैं। लेकिन यह कार्रवाई घटना के बाद की है। मूल प्रश्न यह है कि क्या इन कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण मिला थाक्या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किए जाते थेयदि क्रूज संचालन एक नियमित गतिविधि थी, तो सुरक्षा ऑडिट, उपकरणों की जांच और स्टाफ की ट्रेनिंग एक सतत प्रक्रिया होनी चाहिए थी। यदि यह नहीं हुआ, तो यह संस्थागत विफलता है, जिसे केवल व्यक्तिगत स्तर की कार्रवाई से नहीं सुधारा जा सकता।

इस घटना का एक और महत्वपूर्ण आयाम सूचना और भ्रम का टकराव हैवायरल तस्वीर ने भावनात्मक प्रतिक्रिया को चरम पर पहुंचा दिया। लेकिन जब उसे फेक बताया गया, तो एक वर्ग में संदेह भी पैदा हुआ। यह डिजिटल युग की नई चुनौती है, जहां असत्य सामग्री वास्तविक त्रासदी के प्रभाव को या तो बढ़ा देती है या फिर उसकी विश्वसनीयता को कम कर देती है। इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी तथ्य बताने के साथ समय पर पारदर्शी और स्पष्ट संचार स्थापित करना भी है। सूचना का अभाव या देरी अक्सर अफवाहों को जन्म देता है।

यह घटना हमें उस एक असहज लेकिन जरूरी परिणाम की ओर ले जाती है कि हमारी व्यवस्थाएं अक्सर निवारक होने के बजाए प्रतिक्रियात्मक होती हैं हादसा होता है, कार्रवाई होती है, जांच बैठती है, और फिर धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाता है। बरगी डैम की यह त्रासदी उन परिवारों का व्यक्तिगत नुकसान नहीं है। यह एक सार्वजनिक चेतावनी है कि पर्यटन, मनोरंजन और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच सुरक्षा को कभी भी द्वितीयक नहीं माना जा सकता। और जब तक उन सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक यह मान लेना चाहिए कि बरगी की लहरों में नौ जिंदगी के साथ हमारी चुप्पी भी डूबी हुई है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें