Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम महासमुंद जनगणना 2027 को लेकर गांव-गांव जागरूकता: विशेष ग्र…
स्वगणना के अवसर पर जानकारी देते हुए
स्वगणना के अवसर पर जानकारी देते हुए
महासमुंद

जनगणना 2027 को लेकर गांव-गांव जागरूकता: विशेष ग्रामसभा में स्वगणना पर जोर

महासमुंद जिले के ग्राम अछरीडीह में आयोजित विशेष ग्रामसभा में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने ग्रामीणों को जनगणना 2027 के तहत डिजिटल स्वगणना के लिए प्रेरित किया। 1 मई से शुरू होने वाले पहले चरण में घर-घर सर्वे होगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 24 Apr 2026, 11:20 PM · अपडेट: 08 May 2026, 12:04 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जनगणना 2027 के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अछरीडीह में आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीण जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद जुगल किशोर पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों को “स्वगणना” (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है, जिसके माध्यम से वे अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

तहसीलदार पटेल ने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की नींव है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित नीतियां तैयार की जाती हैं। इसलिए हर नागरिक का इसमें सही और समय पर भागीदारी जरूरी है।

ग्रामसभा में डिजिटल जनगणना के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी है, जिसमें नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

इसके बाद जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य करेंगे। इस दौरान प्रत्येक घर की बुनियादी जानकारी एकत्रित की जाएगी।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर जनगणना को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें