पोस्टग्रेजुएट कोर्स में
प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 का परिणाम आखिरकार जारी
कर दिया गया है। National
Testing Agency (NTA) ने 24 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे के बाद रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया, जिसके बाद लाखों उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर
सकते हैं। मार्च 2026 में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल हुए
अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना NTA स्कोर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए
उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
इस वर्ष CUET
PG 2026 में अभ्यर्थियों की
भागीदारी भी खास रही। कुल 4.11 लाख यूनिक रजिस्ट्रेशन
में से 2.32 लाख महिला उम्मीदवारों
ने आवेदन किया, जो पुरुष उम्मीदवारों (1.78 लाख) से अधिक है। परीक्षा में भी महिला अभ्यर्थियों की
उपस्थिति अधिक दर्ज की गई। CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही
अब छात्रों के लिए सबसे अहम चरण—एडमिशन—शुरू हो गया है। सही रणनीति, समय पर आवेदन और कट-ऑफ की
निगरानी से ही मनचाही यूनिवर्सिटी में प्रवेश संभव होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को
सतर्क और अपडेट रहना बेहद जरूरी है।
ऐसे
डाउनलोड करें CUET PG 2026 स्कोरकार्ड -
आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं
पास
होने के लिए कितने अंक जरूरी : CUET PG 2026 में क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं। हालांकि, अंतिम चयन संबंधित यूनिवर्सिटी की कट-ऑफ पर निर्भर करेगा।
समझें
एडमिशन प्रक्रिया -
CUET
PG के बाद कोई केंद्रीकृत काउंसलिंग
नहीं होती। हर यूनिवर्सिटी अपनी अलग मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ जारी करती है। ऐसे में
उम्मीदवारों को इन बातों का ध्यान रखना होगा:
जिन यूनिवर्सिटीज को आपने आवेदन के समय चुना था, उनकी सूची तैयार करें
संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ और
मेरिट लिस्ट चेक करें
यदि आपका नाम मेरिट में आता है, तो काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा कर एडमिशन
प्रक्रिया पूरी करें
कहां
मिलेगा एडमिशन : CUET PG स्कोर के आधार पर देशभर की करीब 198 संस्थानों—सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड और प्राइवेट
यूनिवर्सिटीज—में दाखिले का मौका मिलता है। उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे
समय-समय पर संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
री-चेकिंग का विकल्प नहीं : NTA ने स्पष्ट किया है कि CUET PG रिजल्ट के लिए री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग की कोई
व्यवस्था नहीं है। फाइनल आंसर-की के आधार पर जारी स्कोर ही अंतिम माना जाएगा।

