Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Agniveer Service Extension: 4 नहीं 6 साल की होगी …
Agniveer Service Extension  (Image Source: social media)
Agniveer Service Extension (Image Source: social media)
शिक्षा Featured

Agniveer Service Extension: 4 नहीं 6 साल की होगी सर्विस? 21 नवंबर से पहले सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Agniveer Service Extension: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का कार्यकाल 4 से बढ़ाकर 6 साल करने पर विचार की खबर सामने आई है। जानिए पहले बैच की विदाई की तारीख और सेवा निधि पैकेज की पूरी जानकारी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 02:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Agniveer Service Extension: भारतीय सेना में 'अग्निवीर' के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के गलियारों से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के तहत सेवा दे रहे जवानों का कार्यकाल 2 साल और बढ़ाने यानी कुल 6 साल करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस विषय पर उच्च स्तरीय बैठकों के कई दौर पूरे हो चुके हैं और बहुत जल्द इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक सेना या रक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि 21 नवंबर से पहले इस पर बड़ा ऐलान हो सकता है।

21 नवंबर को रिटायर हो रहा है पहला बैच 

साल 2022 में शुरू की गई 'अग्निपथ योजना' के तहत भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच इसी साल 21 नवंबर को 4 साल का कार्यकाल पूरा कर सेवामुक्त होने जा रहा है। सरकार चाहती है कि कार्यकाल विस्तार का यह नियम पहले बैच के बाहर होने से पहले ही लागू कर दिया जाए, ताकि नौसेना के इन जांबाजों को तुरंत इसका फायदा मिल सके।

75% अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल का एक्सटेंशन? 

मौजूदा नियमों के मुताबिक, 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही सेना में स्थायी (परमानेंट) कैडर में शामिल किया जाना है। लेकिन अब चर्चा है कि बाकी बचे 75 फीसदी अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन दिया जा सकता है। यानी वे 4 साल के बजाय 6 साल तक देश सेवा कर सकेंगे। हालांकि, यह एक्सटेंशन सभी को मिलेगा या इसके लिए कुछ खास मानदंड तय किए जाएंगे, इस पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

किस सेना के अग्निवीर कब होंगे रिहा?

तीनों सेनाओं में अग्निवीरों के पहले बैच के कार्यमुक्त होने की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • इंडियन नेवी: 21 नवंबर

  • इंडियन एयरफोर्स: 21 दिसंबर

  • भारतीय थल सेना (आर्मी): 31 दिसंबर

रिटायरमेंट पर मिलेंगे 11.71 लाख रुपये और स्किल सर्टिफिकेट 

4 साल का सेवा काल पूरा करके बाहर निकलने वाले अग्निवीरों को सरकार की ओर से एकमुश्त 11.71 लाख रुपये का 'सेवा निधि पैकेज' दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस रकम पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगेगा (पूरी तरह टैक्स फ्री)। इसके अलावा, जवानों को एक विशेष 'स्किल सर्टिफिकेट' भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें आगे चलकर नागरिक नौकरियों, अर्धसैनिक बलों और कॉर्पोरेट सेक्टर में रोजगार मिलने में काफी आसानी होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें