📅 Friday, 24 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
राघव चड्ढा :  एक लंबी पटकथा का अंतिम दृश्य ! मोड़ और बदलती सियासत की दिशा खूनी तांडव : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर बंगाल चुनाव :  रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, किसके सिर सजेगा ताज? केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा संकेत, कहा सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया दिल्ली छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप राघव चड्ढा :  एक लंबी पटकथा का अंतिम दृश्य ! मोड़ और बदलती सियासत की दिशा खूनी तांडव : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर बंगाल चुनाव :  रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, किसके सिर सजेगा ताज? केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा संकेत, कहा सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया दिल्ली छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ महासमुंद में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा, दी…
हॉस्पिटल का शुभारंभ
वीडियो देखें
हॉस्पिटल का शुभारंभ
छत्तीसगढ़

महासमुंद में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा, दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का शुभारंभ

महासमुंद के गुड़रूपारा में 50 बेडेड दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। यह सुपरस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर है, जहां हड्डी रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, कार्डियोलॉजी सहित कई चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल का उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों में न जाना पड़े। उद्घाटन के साथ ही 26 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Apr 2026, 06:15 PM
📍 महासमुंद
महासमुंद शहर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस 50 बेडेड दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में अस्पताल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।
महासमुंद। शहर के गुड़रूपारा स्थित दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का गुरुवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी बतौरा मुख्य अतिथि और छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू की विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर अस्पताल का शुभारंभ किया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी 

दीना ग्लोबल हॉस्पिटल को 50 बेडेड सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जहां हड्डी रोग, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग (OBG), जनरल सर्जरी, त्वचा रोग, मनोरोग, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन के अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित रही, जो अब नियमित रूप से मरीजों को सेवाएं देंगे।

उपलब्ध होगा बेहतर इलाज 

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों और सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े। अस्पताल के संचालक डॉ. अनूप ने संस्थान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान का मुख्य लक्ष्य सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल न केवल इलाज का केंद्र होगा, बल्कि समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और निःशुल्क जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उल्लेखनीय है कि उद्घाटन के साथ ही 26 अप्रैल को अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। महासमुंद जैसे उभरते शहर में इस तरह के मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की शुरुआत को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें