Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम निजी स्कूलों की मनमानी पर CM साय सख्त : बोले- निय…
निजी स्कूल के मनमानी पर सीएम सख्त(AI फोटो)
निजी स्कूल के मनमानी पर सीएम सख्त(AI फोटो)
Featured

निजी स्कूलों की मनमानी पर CM साय सख्त : बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, वहीं शिक्षा मंत्री ने भी अधिकारियों को जांच और नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 10 Apr 2026, 01:15 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर राज्य सरकार अब सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी भी निजी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना या दबाव बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। प्रदेश में लगातार सामने आ रही छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतों के बाद सरकार ने निगरानी और सख्त कर दी है।

किताबों के नाम पर वसूली पर सरकार सख्त

प्रदेश में निजी स्कूलों और प्रकाशकों की मिलीभगत का मामला सामने आने के बाद सरकार और ज्यादा सतर्क हो गई है। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि जहां एक ओर NCERT की किताबें बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं, वहीं निजी प्रकाशनों की किताबें कई गुना ज्यादा कीमत पर बेची जा रही हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन उन्हें एक तय पब्लिकेशन की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जिससे उनका खर्च बढ़ रहा है।

शिक्षा मंत्री ने भी दिए सख्त निर्देश

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी कलेक्टरों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निजी स्कूलों की गतिविधियों पर नजर रखें और नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।

अभिभावकों को राहत देने की कोशिश

राज्य सरकार का फोकस अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों को राहत देने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों की शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह की लूट न हो और सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें