📅 Monday, 13 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ हर घर जल से बदली छिबर्रा की तस्वीर, हर घर तक पहुँ…
छत्तीसगढ़

हर घर जल से बदली छिबर्रा की तस्वीर, हर घर तक पहुँचा स्वच्छ पानी

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम छिबर्रा में हर घर जल योजना के तहत 278 घरों में नल कनेक्शन देकर सभी परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया।

हर घर जल योजना
हर घर जल योजना
कीर्तिमान डेस्क
13 Apr 2026, 04:54 PM
📍 महासमुंद
जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छिबर्रा में हर घर जल के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण जनों के जीवन में खुशहाली आई है। 30 दिसंबर को ग्राम छिबर्रा ने हर घर जल प्रमाणीकरण पूर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। गांव के कुल 278 घरों में नल कनेक्शन प्रदान कर प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 
यह केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं आंगनवाड़ी जैसे सभी सार्वजनिक संस्थानों में भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे संपूर्ण गांव को स्वच्छ जल की सुविधा प्राप्त हो रही है। इस उपलब्धि में ग्राम पंचायत का नेतृत्व एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रहा है। सरपंच नंदनी दीवान एवं पंचायत सचिव लोकेश पटेल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन को प्रभावी रूप से लागू किया गया।

स्वच्छता समिति का गठन
योजना के सफल संचालन एवं दीर्घकालिक रखरखाव के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, पिथौरा में बैंक खाता संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक परिवार से 60 रुपये प्रतिमाह जलकर के रूप में संग्रह किया जाता है। यह व्यवस्था योजना की स्थिरता एवं निरंतरता सुनिश्चित करने में विशेष भूमिका निभा रही है। परियोजना की कुल लागत 113.30 लाख रुपये रही, जिसके अंतर्गत 60 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण एवं लगभग 1520 मीटर पाइपलाइन बिछाकर सुदृढ़ जल वितरण प्रणाली विकसित की गई है।
इस योजना से लाभान्वित हितग्राही सुकृति बताती हैं कि अब उन्हें स्वच्छ पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है।

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?