Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम मादक पदार्थ और हथियार जब्त : पांच जिलों में अवैध …
दबीस देकर किया गिरप्तार
दबीस देकर किया गिरप्तार
Featured

मादक पदार्थ और हथियार जब्त : पांच जिलों में अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने 4 और 5 अप्रैल को रायपुर रेंज के पांच जिलों—बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और रायपुर ग्रामीण—में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 95 पुलिस टीमों ने 384 जगहों पर रेड, दबिश और चेकिंग की। परिणामस्वरूप, 126 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट, 21.945 किलोग्राम मादक पदार्थ और 60 टेबलेट के साथ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, 2 पिस्टल और विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 174 मामलों में कार्रवाई की गई। महासमुंद जिले में शराब, मादक पदार्थ और हथियारों की बड़ी जब्ती की गई, साथ ही 46 वारंट तामील किए गए। इस अभियान ने समाज में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Apr 2026, 12:25 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 4 और 5 अप्रैल को ऑपरेशन निश्चय के तहत विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और रायपुर ग्रामीण जिलों में एक साथ संचालित किया गया, जिसमें अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार रखने वालों और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

दो दिनों तक चले इस अभियान में कुल 95 पुलिस की टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और 384 स्थानों पर रेड, दबिश एवं सघन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए कई जगहों से अवैध शराब, नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए गए।

पुलिस ने कसा शिकंजा 

आबकारी एक्ट के तहत 126 प्रकरण दर्ज कर 126 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं नारकोटिक्स/एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 मामलों में कार्रवाई करते हुए 21.945 किलोग्राम मादक पदार्थ और 60 नग टैबलेट जब्त किए गए। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के 6 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 पिस्टल भी बरामद की गईं। विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 174 मामलों में कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान फरार आरोपियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। वारंट तामील के तहत 31 गिरफ्तारी वारंट, 14 स्थायी वारंट और 1 जमानती वारंट सहित कुल 46 वारंट निष्पादित किए गए।

थाने में आरोपी 

महासमुंद जिले में अभियान के तहत विशेष रूप से व्यापक कार्रवाई देखने को मिली, जहां 38 पुलिस टीमों ने 115 स्थानों पर दबिश दी। यहां आबकारी एक्ट के 35 प्रकरणों में 35 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 357.020 लीटर शराब जब्त की गई। वहीं एनडीपीएस एक्ट के 2 मामलों में 6 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.500 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। 

अभियान रहेगा जारी 

आर्म्स एक्ट के 1 मामले में भी कार्रवाई की गई, जबकि प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 30 प्रकरणों में 41 व्यक्तियों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा 17 गिरफ्तारी वारंट और 3 स्थायी वारंट भी तामील किए गए।

पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन निश्चय का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें