शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में 13 अप्रैल को करुणा दुबे प्राचार्य, अमृत चोपड़ा अध्यक्ष अलुमनी समिति, राजकुमार राठौर उपाध्यक्ष, सहसचिव मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार राजा, प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य देवीचंद राठी, संजय एक्का, प्रभा पंडा, विवेक रहाटगांवकर डॉ रीता पांडेय संयोजक एवं डॉ मालती तिवारी सहसंयोजक के संयोजन में अलुमनी समिति द्वारा महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती पर पूजन का आयोजन किया गया।
किया गया विधिवत पूजन
इस अवसर पर प्राचार्य करुणा दुबे ने कहा कि महाप्रभु वल्लभाचार्य कृष्ण के उपासक थे। महाविद्यालय में महाप्रभु वल्लभाचार्य स्थापित है जो महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। अमृत चोपड़ा अध्यक्ष अलुमनी समिति ने कहा कि महाविद्यालय का नामकरण महाप्रभु वल्लभाचार्य के नाम से है इसलिए महाविद्यालय के लिए यह गौरव का दिन है कि महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती में महाविद्यालय में स्थापित मूर्ति का पूजन आयोजन महाविद्यालय द्वारा किया जाता है।
इस अवसर पर अलुमनी पदाधिकारीगण द्वारा महाप्रभु वल्लभाचार्य की मूर्ति का विधिवत पूजन किया गया, माल्यार्पण किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया। उक्त कार्य कार्यक्रम में डॉ नीलम अग्रवाल, दिलीप बढ़ई, डॉ. अजय कुमार देवांगन, प्रदीप क कनहेर, आशुतोष पुरी गोस्वामी, कुंदन देवांगन, डॉक्टर जागृति चंद्राकर डॉ.जीवन चंद्राकर डॉ. गरिमा दीवान ,डॉ. कलम रेखा रेणुका, ममता, किरण, कल्याणी,टीकम महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
