Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद सरायपाली-सरसींवा सड़क जर्जर, ग्रामीणों का प्रदर्श…
चक्काजाम मे बैठी विधायक
चक्काजाम मे बैठी विधायक
महासमुंद

सरायपाली-सरसींवा सड़क जर्जर, ग्रामीणों का प्रदर्शन; मंत्री ने 3 दिनों में मरम्मत का आश्वासन दिया

सरायपाली-सरसींवा मार्ग की खराब हालत के खिलाफ गुरुवार को सागरपाली चौक पर ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। सड़क पर गड्ढों और जलभराव से यातायात जोखिमपूर्ण हो गया है। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रशासन की अनदेखी और केवल अस्थायी मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन किया। राज्य वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर बातचीत कर 3 दिनों में मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 27 Mar 2026, 11:18 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद/सरायपाली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सरायपाली-सरसींवा मार्ग की जर्जर हालत और प्रशासन की वादाखिलाफी के खिलाफ गुरुवार को लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। सागरपाली चौक पर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चले प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर समर्थन दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने भी मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शन में शामिल हुईं।
गड्ढों में तब्दील मार्ग 
प्रदर्शन का मुख्य कारण सरायपाली से सरसींवा तक जाने वाली लगभग 40 किलोमीटर लंबी सड़क है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से जर्जर है, लेकिन सागरपाली चौक से स्वागत द्वार तक का लगभग 1000 मीटर (1 किमी) का हिस्सा पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गर्मी में उड़ती धूल और बारिश में जलभराव के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर है। यात्री बसें और भारी वाहन इन गहरे गड्ढों के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। यह मार्ग सरायपाली, बसना और सरसींवा को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण जंक्शन है।
वित्त मंत्री को सुनाई थी पीड़ा 
व्यावसायिक, शैक्षिक और चिकित्सा की दृष्टि से केंद्र बिंदु होने के बावजूद इसकी सुध नहीं ली जा रही है। विधायक चातुरी नंद ने बताया कि पूर्व में लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके बाद केवल खानापूर्ति के लिए मरम्मत की गई थी। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रवास के दौरान भी ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा सुनाई थी। मंत्री के आश्वासन के बाद भी पीडब्लयूडी ने काम शुरू नहीं कराया। ऐसे में ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। हालांकि, प्रदर्शन की खबर जैसे ही मंत्री चौधरी को लगी, उन्होंने फौरन फोनकॉल पर ग्रामीणों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन बंद हो गया।
प्रदर्शनकारियों से चर्चा 
मंत्री ने फोन पर बात कर ग्रामीणों को दी समझाइश जाम लगने से यहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर 12 बजे विधायक चातुरी नंद पहुंचीं। गतिरोध बढ़ता देख मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर विधायक और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। मंत्री ने 3 दिनों में कार्य की प्रक्रिया शुरू कराने का ठोस आश्वासन दिया।
3 बार कराया गया पैचवर्क
मिली जानकारी के अनुसार, सरायपाली से सागरपाली तक 12 किमी सड़क का 3 सालों में 3 बार पैचवर्क कराया गया, जो 4 महीने भी नहीं टिक पाया। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में मरम्मत के दौरान सागरपाली चौक के मुख्य हिस्से को छोड़ दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें