📅 Saturday, 25 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, सैटेलाइट व ड्रोन से बड़े पैमाने पर जंगल कटाई का खुलासा दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या नक्सल सरेंडर की जांच होगी सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार ने एसपी को दिए विशेष अधिकार तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, सैटेलाइट व ड्रोन से बड़े पैमाने पर जंगल कटाई का खुलासा दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या नक्सल सरेंडर की जांच होगी सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार ने एसपी को दिए विशेष अधिकार तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ खाट पर सिस्टम : 19 KM पैदल सफर कर मरीज पहुंचा अस्…
खाट पर लादकर पैदल ले जाते ग्रामीण
खाट पर लादकर पैदल ले जाते ग्रामीण
छत्तीसगढ़

खाट पर सिस्टम : 19 KM पैदल सफर कर मरीज पहुंचा अस्पताल, कांकेर से वायरल वीडियो ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। बीनागुंडा गांव के लकवाग्रस्त युवक को एंबुलेंस नहीं मिलने पर 20 ग्रामीणों ने खाट पर लादकर 19 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। करीब 4 घंटे बाद छोटेबेठिया पहुंचने पर BSF की मदद से उसे एंबुलेंस मिली।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
25 Apr 2026, 01:31 PM
📍 कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिर्फ एक मरीज की पीड़ा नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी को उजागर करती है। 21वीं सदी में भी यहां एक लकवाग्रस्त युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं, बल्कि खाट का सहारा लेना पड़ा।

मामला नारायणपुर-कांकेर सीमा से लगे बीनागुंडा गांव का है। यहां रहने वाले मर्रो पददा को तीन दिन पहले लकवा मार गया। परिवार ने सुबह 7 बजे से लगातार 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन मदद नहीं मिली। जब सिस्टम ने जवाब दे दिया, तो गांव के लोग ही सहारा बने। करीब 20 ग्रामीणों ने मिलकर युवक को खाट में बांधा और 19 किलोमीटर लंबा पैदल सफर शुरू किया। रास्ता आसान नहीं था—पहाड़ी इलाके, पथरीले रास्ते और हर कदम पर खतरा। फिर भी इंसानियत ने हार नहीं मानी।

करीब 4 घंटे की कठिन यात्रा के बाद जब ये लोग छोटेबेठिया पहुंचे, तब जाकर कहीं राहत मिली। यहां BSF कैंप के जवानों ने मदद की और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना ने एक बार फिर इलाके की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां 108 एंबुलेंस सेवा अक्सर ठप रहती है। गांव तक पक्की सड़क तक नहीं है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता।

सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या अंदरूनी गांवों में रहने वाले लोगों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है? क्या सरकारी दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे?

यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि अगर समय रहते व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया, तो ऐसी तस्वीरें बार-बार सामने आती रहेंगी—जहां मरीज खाट पर और सिस्टम कागजों पर चलता नजर आएगा।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें