Saturday, 07 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की STF कॉलोनी में एक 25 वर्षीय महिला (सरोजनी भारद्वाज) ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्‍य की मौत हो गई। महिला ने पत्नी पर 18 और सोते हुए बच्चे पर 14 बार वार किए। दो बेटियां घायल हुईं, जिनमें से एक ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 03:10 PM · अपडेट: 02 Nov 2026, 10:00 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी शनिवार सुबह चीख-पुकार और खून के धब्बों से दहल उठी। एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के मासूम बेटे की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। इस हमले में आरक्षक की दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों से जुड़ा नजर आ रहा है।

वारदात का खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, बीजापुर में पदस्थ STF आरक्षक ललितेश यादव इन दिनों 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब ललितेश रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने गए थे, तभी जांजगीर निवासी सरोजनी भारद्वाज (25) उनके घर पहुंची। आरोपी महिला ने घर में मौजूद ललितेश की पत्नी रीना यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ 18 वार किए। इसके बाद उसने सो रहे 9 साल के मासूम आदित्य पर भी 14 बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी जान चली गई।

बेटियों की बहादुरी और आपबीती

हमले के वक्त घर में मौजूद आरक्षक की दो बेटियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई:

  • तानिया (11 वर्ष): मां ने जख्मी हालत में भी हिम्मत दिखाई और आरोपी का पैर पकड़ लिया ताकि बेटियां भाग सकें। तानिया घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को बुलाने में सफल रही।

  • नैना (12 वर्ष): दहशत के बीच नैना ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे वह आरोपी के वार से बच गई।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी सरोजनी को मौके पर ही दबोच लिया और उसके हाथ से खून से सना चाकू छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया।

फेसबुक से शुरू हुई थी 'खूनी' प्रेम कहानी

पड़ोसियों और पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरक्षक ललितेश और आरोपी सरोजनी के बीच फेसबुक के जरिए जान-पहचान हुई थी। चर्चा है कि ललितेश ने सरोजनी से शादी कर ली थी और उसे दुर्ग में ही एक किराए के मकान में रखा था। सरोजनी एक दिन पहले भी ललितेश के घर आई थी, लेकिन तब उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था। शनिवार सुबह वह अपना सामान लेकर ललितेश के घर रहने की जिद पर पहुंची थी, जिसके बाद यह खूनी संघर्ष हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान रीना यादव और उनके बेटे आदित्य की मौत हो गई है। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें