Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्…
नशीली दवाओं का कारोबारी गिरफ्तार
नशीली दवाओं का कारोबारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

दुर्ग जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त नशीली सिरप के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी योगेश शर्मा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने फर्जी ड्रग लाइसेंस और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गुजरात से प्रतिबंधित सिरप मंगाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचा। पुलिस ने करीब 800 बोतल सिरप, कार और अन्य सामान जब्त किया है तथा मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 10:52 AM · अपडेट: 22 May 2026, 07:20 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी योगेश शर्मा सहित उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस का दुरुपयोग कर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की कई खेप अवैध रूप से खपाई जा चुकी थी।

यह पूरा मामला स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क का संचालन योगेश शर्मा कर रहा था, जिसके साथ उमेश कुमार यादव, महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमन दुबे नामक एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी लोकेशन इंदौर बताई जा रही है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

अनुभव का उठाया फायदा 

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि योगेश शर्मा ने मेडिकल क्षेत्र में करीब 13 वर्षों तक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में काम किया था। इस अनुभव का फायदा उठाकर उसने नगपुरा में मेडिकल स्टोर खोला और अवैध तरीके से गुजरात से कोडीन युक्त सिरप मंगाने का काम शुरू किया।

ई-कुरियर के माध्यम से मांगता था सिरप  

पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी ड्रग लाइसेंस का इस्तेमाल कर CADIFOS-T नामक प्रतिबंधित सिरप मंगवाता था। उसने एक असली लाइसेंस में हेरफेर कर अपने नाम से नकली लाइसेंस तैयार कराया था। इसके अलावा फर्जी लेटरपैड और सील बनवाकर गुजरात की कंपनियों से ऑनलाइन ऑर्डर और ई-कुरियर के माध्यम से सिरप मंगाया जाता था।

यह सिरप गांधी नगर से मंगाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचा जाता था। जहां एक शीशी की खरीद कीमत लगभग 60 से 65 रुपए होती थी, वहीं इसे 150 से 200 रुपए में बेचा जाता था। 

आठवीं खेप में पकड़ाया आरोपी 

आरोपी अपने नेटवर्क के जरिए कार से अलग-अलग स्थानों पर इसकी सप्लाई करते थे। अब तक इस तरह करीब 7 बार बड़ी खेप खपाई जा चुकी थी। आठवीं बार जब यह खेप लाई जा रही थी, तब पुलिस को इसकी भनक लग गई और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने 7 कार्टून में भरी लगभग 800 नग नशीली सिरप, एक सेंट्रों कार, मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 5 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें