Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम पंचायतों को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत…
पंचायत पदाधिकारी का सम्मेलन संपन्न
पंचायत पदाधिकारी का सम्मेलन संपन्न

पंचायतों को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार – साय

पंचायती राज दिवस पर रायपुर में आयोजित पंचायत सम्मेलन में विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य और केंद्र की “डबल इंजन” सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर ग्रामीण विकास को गति दे रही है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अपने पंचायत स्तर से शुरू हुए राजनीतिक अनुभव साझा किए और विभिन्न योजनाओं—जैसे आवास, सड़क, डिजिटल सेवाएं और जल आपूर्ति—का उल्लेख किया। उन्होंने स्वच्छ, स्वस्थ गांवों के निर्माण, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों की नियमित निगरानी पर बल दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 10:49 AM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य और केंद्र की “डबल इंजन” सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि गांवों का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब स्थानीय जनप्रतिनिधि सक्रिय और जिम्मेदार होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायतों की भूमिका सबसे अहम है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

करियर की शुरुआत पंचायत प्रतिनिधि के रूप

मुख्यमंत्री साय ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत पंचायत प्रतिनिधि के रूप में की थी। उन्होंने पंच और सरपंच के रूप में काम करते हुए गांव के विकास से जुड़े जो अनुभव हासिल किए, वही उनके आगे के सार्वजनिक जीवन में उपयोगी साबित हुए। उन्होंने कहा कि देश में कई बड़े नेता पंचायत स्तर से ही आगे बढ़कर उच्च पदों तक पहुंचे हैं, जो इस व्यवस्था की ताकत को दर्शाता है।

हुआ है उल्लेखनीय सुधार 

उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रतिनिधि ही वास्तविक समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में योगदान देते हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को पक्के मकान मिल रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था मजबूती

इसके साथ ही अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग, बिजली बिल भुगतान, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन का निर्माण भी किया जा रहा है, जिनसे उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने की अपील करते हुए कहा कि सभी योजनाएं गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

हो रहा समस्याओं का समाधान 

उन्होंने सुशासन तिहार का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से गांव-गांव में शिविर लगाकर आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत लंबित बिजली बिलों में सरचार्ज माफी और अतिरिक्त रियायत दी जा रही है, जिसका अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को दिलाने का आह्वान उन्होंने प्रतिनिधियों से किया।

स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रोजेक्ट्स और मेगा स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। 

उन्होंने महिलाओं के आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं राशि वितरित की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और पंचायत स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें