Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम पीएम-आशा योजना के तहत समर्थन मूल्य पर सरसों की जो…
खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण
खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण

पीएम-आशा योजना के तहत समर्थन मूल्य पर सरसों की जोरदार खरीदी, 404 क्विंटल से अधिक उपार्जन दर्ज

महासमुंद जिले में पीएम-आशा (प्राइस सपोर्ट स्कीम) के तहत रबी 2025-26 में दलहन और तिलहन की सरकारी खरीदी जारी है। बसना, सरायपाली और पिटियाझर उपार्जन केंद्रों में किसानों से सरसों की खरीद की जा रही है। अब तक 27 किसानों से कुल 404.51 क्विंटल सरसों और 9.43 क्विंटल चना खरीदा गया है। सरसों का समर्थन मूल्य ₹6200 प्रति क्विंटल, चना ₹5875 और मसूर ₹7000 प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 11:29 AM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी महासमुंद जिले में जारी है। जिले के तीन उपार्जन केन्द्रों कृषि उपज मंडी बसना, सरायपाली एवं पिटियाझर में आज समर्थन मूल्य पर किसानों से उपज की खरीदी की गई।
उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने बताया कि कृषि उपज मंडी बसना में ग्राम बेलटिकरी के कृषक चिन्तामणी पटेल द्वारा 106 क्विंटल सरसों बीज का उपार्जन किया गया। इसके साथ ही 12 अन्य कृषकों से 232.50 क्विंटल उपज की खरीदी हुई, जिससे कुल 338.50 क्विंटल उपार्जन दर्ज किया गया। वहीं, कृषि उपज मंडी सरायपाली में 4 कृषकों से 11 क्विंटल सरसों तथा पिटियाझर केन्द्र में 1 कृषक से 6 क्विंटल सरसों की खरीदी की गई।

खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समिति प्रबंधकों की उपस्थिति में सरसों की गुणवत्ता जांच, तौल प्रक्रिया तथा खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए पारदर्शी एवं सुचारू खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में समर्थन मूल्य चना के लिए 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर के लिए 7000 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों के लिए 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।

बढ़ाई गई पंजीयन की तिथि 

उप संचालक कृषि कश्यप ने बताया कि किसानों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ई-समृद्धि पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। सरसों के लिए पंजीयन की तिथि 30 अप्रैल 2026 तथा चना के लिए 15 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है। उप संचालक कृषि द्वारा जिले के सभी 6 उपार्जन केन्द्रों पिटियाझर, सिर्रीपठारीमुड़ा, कोमाखान, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों से पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने का आव्हान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन किसानों की आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में अब तक 24 अप्रैल 2026 की स्थिति में कुल 27 कृषकों से चना 9.43 क्विंटल एवं सरसों 404.51 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें