Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ 872 जरूरतमंदों को मिली राहत : 97 लाख की सहायता रा…
आर्थिक सहायता के चेक वितरित करते जनप्रतिनिधि।
आर्थिक सहायता के चेक वितरित करते जनप्रतिनिधि।
छत्तीसगढ़

872 जरूरतमंदों को मिली राहत : 97 लाख की सहायता राशि का वितरण

कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से 97.05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 12:28 PM · अपडेट: 14 May 2026, 04:52 AM
रायपुर/कर्वधा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक संबल देने के लिए 97 लाख 5 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर वितरित की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान और उप मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से दी गई है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 402 हितग्राहियों के लिए 45 लाख 25 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत की। वहीं उप मुख्यमंत्री ने अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 470 हितग्राहियों को 51 लाख 80 हजार रुपए देने की मंजूरी दी। इस तरह कुल 872 लोगों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। कवर्धा स्थित उप मुख्यमंत्री कार्यालय में हितग्राहियों को चेक के माध्यम से राशि वितरित की गई। इस दौरान श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री अमर कुर्रे, श्री ओमकार साहू और श्री लोकचंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सहायता पाने वाले हितग्राहियों ने कहा कि यह राशि उनके लिए कठिन समय में सहारा बनी है। कई लोगों ने बताया कि लंबे समय से आर्थिक परेशानी झेल रहे थे, लेकिन अब उन्हें राहत मिली है। इस सहयोग से वे अपने जरूरी काम पूरे कर पाएंगे और परिवार के भविष्य को बेहतर बना सकेंगे। हितग्राहियों ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से उनमें नई उम्मीद जगी है और उन्हें भरोसा हुआ है कि शासन उनके साथ खड़ा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें