Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बड़ा संदेश : ईंधन संरक्षण बने जन-आंदोलन, EV और का…
राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग
राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग

बड़ा संदेश : ईंधन संरक्षण बने जन-आंदोलन, EV और कारकेड नीति में बदलाव की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण आह्वान का समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है। राज्य सरकार शासकीय स्तर पर ईंधन खपत घटाने, वाहनों के सीमित उपयोग और चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने की दिशा में काम करेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 May 2026, 03:24 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के आह्वान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने इसे समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शासकीय स्तर पर ईंधन की खपत कम करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक दक्ष और जिम्मेदार बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उनके आधिकारिक दौरों के दौरान अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा। साथ ही मंत्रीगणों और निगम-मंडल पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों और संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया गया है।  

चरणबद्ध तरीके से बदलाव :- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य करेगी। इसके तहत सभी शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे ईंधन बचत के साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी।

जनता से अपील जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग अपनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, कारपूलिंग अपनाने और अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ ईंधन संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रहित में जिम्मेदार भूमिका निभाएं और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आर्थिक मजबूती में योगदान दें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें