Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम भारत बरगी डैम हादसा : रेस्क्यू टीम को मिले दो और शव, म…
बरगी बांध हादसा
बरगी बांध हादसा
भारत Featured

बरगी डैम हादसा : रेस्क्यू टीम को मिले दो और शव, मृतकों की संख्या 13, क्रूज की फिटनेस पर उठे सवाल

बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में राहत और बचाव कार्य के दौरान दो और शव—9 वर्षीय मयूरन और उनके चाचा कामराज—बरामद हुए हैं। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मयूरन तमिलनाडु से अपने परिवार के साथ घूमने आया था। कामराज जबलपुर में मशीनिस्ट थे और परिवार के साथ पिकनिक पर गए थे। उनके परिवार के कुछ सदस्य क्रूज पर सवार थे, जबकि कुछ घाट पर ही रुक गए थे, जिससे वे हादसे से बच गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 May 2026, 10:51 AM
जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद रविवार की सुबह बचाव दल के लिए भारी रही। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने एक मासूम बच्चे और एक पुरुष का शव बरामद किया है। इन दो नए शवों के मिलने के साथ ही इस जल त्रासदी में जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है।

बचाव दल द्वारा बरामद किए गए शवों की पहचान 9 वर्षीय मयूरन और उसके चाचा कामराज के रूप में हुई है। मयूरन मूल रूप से त्रिची, तमिलनाडु का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लेने जबलपुर आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह सैर उसके जीवन की आखिरी सैर साबित होगी। मयूरन के साथ ही उसके चाचा कामराज का शव भी बरामद कर लिया गया है।

हादसे से बाल-बाल बचे बुजुर्ग

मृतक कामराज जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 'मशीनिस्ट' के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ बरगी डैम घूमने पहुंचे थे। इस समूह में उनके सास-ससुर और साले का परिवार भी शामिल था। किस्मत का खेल देखिए कि कामराज के सास-ससुर ने क्रूज पर सवार होने से मना कर दिया था और वे घाट पर ही रुक गए, जबकि परिवार के अन्य सात सदस्य क्रूज पर सवार होकर गहरे पानी की ओर निकल गए। आज वही बुजुर्ग अपनी आंखों के सामने पूरे परिवार को बिखरता देख सुध-बुध खो बैठे हैं।

प्रबंधन की लापरवाही: 2023 से नहीं हुआ फिटनेस टेस्ट

इस भीषण हादसे ने पर्यटन विभाग और सुरक्षा मानकों की पोल खोल कर रख दी है। शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि जो क्रूज पानी में समाया, उसका फिटनेस सर्टिफिकेट लंबे समय से अपडेट नहीं था। बताया जा रहा है कि साल 2023 के बाद से क्रूज का कोई आधिकारिक फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ।

जब इस संबंध में आरएम संजय मल्होत्रा से सवाल किया गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब देने के बजाय टालमटोल की। उन्होंने कहा कि "दस्तावेज देखकर ही बताया जा सकता है कि अंतिम फिटनेस टेस्ट कब हुआ था।" प्रशासन की यह अनदेखी अब कई मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें