📅 Saturday, 02 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
सावधान! आपकी थाली में परोसा जा रहा है धीमा जहर, रायपुर में खाने के सामनों में मिलाया जा रहा नीला थोथा कोहिनूर : ममदानी के बयान से फिर गरमाया विवाद कि क्या सच में लूटकर ले गया था ब्रिटेन ट्रंप का दोहरा रुख़ : ईरान के नए प्रस्ताव पर कहा शत्रुता खत्म, लेकिन अमेरिका अभी पीछे नहीं हटेगा पुनर्मतदान : दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, सुरक्षा के कड़े पहरे में मतदाता महंगाई का नया झटका : कमर्शियल गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल के आसार बैंक में सेंधमारी : डिप्टी मैनेजर ने पति के साथ मिलकर रचा ₹1.38 करोड़ का गोल्डन घोटाला सावधान! आपकी थाली में परोसा जा रहा है धीमा जहर, रायपुर में खाने के सामनों में मिलाया जा रहा नीला थोथा कोहिनूर : ममदानी के बयान से फिर गरमाया विवाद कि क्या सच में लूटकर ले गया था ब्रिटेन ट्रंप का दोहरा रुख़ : ईरान के नए प्रस्ताव पर कहा शत्रुता खत्म, लेकिन अमेरिका अभी पीछे नहीं हटेगा पुनर्मतदान : दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, सुरक्षा के कड़े पहरे में मतदाता महंगाई का नया झटका : कमर्शियल गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल के आसार बैंक में सेंधमारी : डिप्टी मैनेजर ने पति के साथ मिलकर रचा ₹1.38 करोड़ का गोल्डन घोटाला
W 𝕏 f 🔗
होम मनोरंजन/फैशन सुरों का सितारा : जियागंज में गूंजता अरजीत सिंह क…
अरजीत सिंग
अरजीत सिंग
मनोरंजन/फैशन ⭐ Featured

सुरों का सितारा : जियागंज में गूंजता अरजीत सिंह का असर, बिना शोर सोमू का जोर

Arijit Singh के जियागंज में चमक नहीं, सादगी का राज है। बिना पोस्टर-बैनर के भी ‘सोमू’ युवाओं के दिलों में बसते हैं। मुंबई से दूरी और अपने शहर से जुड़ाव ने उन्हें एक कलाकार ही नहीं, बल्कि एक विचार बना दिया है।

डॉ. नीरज गजेंद्र
डॉ. नीरज गजेंद्र
02 May 2026, 09:51 AM
📍 मुर्शिदाबाद

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का छोटा-सा शहर जियागंज पहली नज़र में बिल्कुल साधारण। न चमक, न भीड़, न किसी बड़े सितारे की मौजूदगी का अहसास। लेकिन जैसे ही आप इन गलियों में ठहरकर सुनते हैं, तो एक अनसुना संगीत आपके भीतर उतरने लगता हैये वही शहर है, जिसने अरजीत सिंग को गढ़ा है।

यहां के लोग उन्हें ‘अरिजीत सिंह’ नहीं, बल्कि ‘सोमू’ के नाम से जानते हैं, एक ऐसा नाम, जिसमें अपनापन है, नजदीकी है और कोई स्टारडम नहीं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे शहर में आपको ‘सोमू’ का एक भी बड़ा पोस्टर या बैनर नहीं दिखेगा। न कोई होर्डिंग, न कोई प्रचार फिर भी हर दिल में वही बसते हैं।

मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां नाम और शोहरत अक्सर शोर के साथ चलते हैं, वहीं अरिजीत ने हमेशा खुद को इस नुमाइश से दूर रखा। यही वजह है कि जब जनवरी में उन्होंने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला लिया, तो यह सिर्फ एक करियर मूव नहीं, बल्कि एक गहरी सोच का संकेत था। उनके गाए गीत “फिर ले आया दिल”जैसे सचमुच उन्हें वापस जियागंज की उन्हीं गलियों में ले आए, जहां से उनका सफर शुरू हुआ था।

जियागंज में उनके प्रभाव को समझना हो तो किसी मंच या समारोह में नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच जाना होगा। यहां के युवा उनके गानों की नकल नहीं करते, बल्कि उनके स्वभाव को अपनाने की कोशिश करते हैं। सादगी, जमीन से जुड़ाव और अपनी जड़ों के प्रति सम्मान ये वो चीजें हैं, जो ‘सोमू’ ने यहां की नई पीढ़ी को दी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अरिजीत अक्सर चुपचाप शहर आते हैं, अपने पुराने दोस्तों से मिलते हैं और बिना किसी शोर-शराबे के वापस लौट जाते हैं। यही सादगी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। यही वजह है कि यहां उनके नाम का कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक गहरा सम्मान है।

जियागंज की गलियां बताती हैं कि असली स्टारडम वह नहीं, जो दीवारों पर दिखे बल्कि वह है, जो दिलों में बस जाए। और ‘सोमू’ ने यह मुकाम बिना शोर, बिना प्रचार और बिना किसी दिखावे के हासिल किया है।

 

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें