Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर नवजात की मौत : एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का आरो…
एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से नवजात बच्ची की मौत
एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से नवजात बच्ची की मौत
रायपुर

नवजात की मौत : एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का आरोप, मेडिकल स्टोर जांच के घेरे में

रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने निजी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी उत्पाद बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी किया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Jul 2026, 03:51 PM · अपडेट: 17 Jul 2026, 06:45 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची को एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की जानकारी भेजी गई है। 
पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर कन्नोजे और उनकी पत्नी डागेश्वरी कन्नोजे के घर 29 जून को जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था। मां का दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं आने पर डॉक्टर ने बच्चों के लिए मिल्क पाउडर इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके बाद 30 जून को चंद्रशेखर ने मेकाहारा गेट के पास स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर से मिल्क पाउडर का डिब्बा खरीदा।

बच्ची की तबीयत बिगड़ी

इलाज के दौरान मौत परिजनों का कहना है कि खरीदे गए मिल्क पाउडर से तैयार दूध दोनों में से एक नवजात बच्ची को पिलाया गया। 4 जुलाई को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। दो दिनों तक इलाज चलने के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका। परिजनों का दावा है कि अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर के डिब्बे पर अंकित एक्सपायरी डेट देखी। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने बताया कि एक्सपायरी उत्पाद के सेवन के कारण बच्ची की तबीयत खराब हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट या जांच का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है।

मेडिकल स्टोर पर हंगामे का आरोप

घटना के बाद परिजन संबंधित मेडिकल स्टोर पहुंचे और विरोध जताया। उनका आरोप है कि स्टोर के कर्मचारियों ने उनके हाथ से एक्सपायरी मिल्क पाउडर का डिब्बा लेकर उसकी जगह दूसरा डिब्बा थमा दिया। इसके बाद परिवार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराई। सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है।
वहीं, मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है। पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें